- Back to Home »
- Property / Investment »
- CAA के खिलाफ हिंसा का फंडिंग मास्टर कौन इनसाइड स्टोरी....?
Posted by : achhiduniya
27 January 2020
प्रवर्तन निदेशालय [ED] की रिपोर्ट में पता चला है कि जिन इलाकों में CAA के खिलाफ हिंसा हुई थी वहां पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया [PFI] के हाथ होने के तार जुड़े हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 73 बैंक खातों में 120 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जमा की गई थी। इन पैसों का इस्तेमाल प्रदर्शन के लिए हुआ। प्रवर्तन निदेशालय [ED] की रिपोर्ट में पता चला है कि दिसंबर में संसद से CAA के पास होने के बाद पश्चिम यूपी के हिंसाग्रस्त इलाकों, बिजनौर, हापुड़, बहराइच, शामली और डासना के कई बैंक अकाउंट में पैसे भेजे गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, 73 बैंक अकाउंट में करीब 120 करोड़ रुपये भेजे गए थे।
इन पैसो का इस्तेमाल विरोध-प्रदर्शन के लिए किया गया। रिपोर्ट
में यह भी पता चला है कि PFI की कश्मीर यूनिट को भी 1.65 करोड़ रुपये मिले थे। ईडी ने गृह मंत्रालय को इस पैसों के
लेन-देन के बारे में आगाह किया था। बता दें कि यह रिपोर्ट यूपी हिंसा के लिए
अरेस्ट किए गए PFI अध्यक्ष वसीम अहमद को पिछले सप्ताह जमानत मिलने
के कुछ दिन बाद आई है। यूपी पुलिस वसीम के खिलाफ मजबूत सबूत जुटाने में असफल रही
थी।
इस रिपोर्ट के खुलासे के बाद बीजेपी ने कहा है कि इस मामले की जांच होनी
चाहिए। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अगर कोई खास दिन
इस तरह का वित्तीय लेन-देन हुआ है,तो इसकी
जांच होनी चाहिए।


