Posted by : achhiduniya 07 January 2020


पाकिस्तान डॉन न्यूज के अनुसार, पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली में फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) के मापदंडों को पूरा करने के लिए दुनिया के देशों के साथ सूचना और अपराधियों के आदान-प्रदान से जुड़ा महत्वपूर्ण विधेयक पारित कर दिया है। सोमवार को प्रारंभ में विपक्षी दलों ने स्पीकर असद कैसर द्वारा एक ध्वनि मत पर दिए गए उस आदेश को चुनौती देकर विधेयक को बाधित करने की कोशिश की, जिसमें उन्होंने संसदीय मामलों के राज्यमंत्री अली मुहम्मद खान को विधेयक पेश करने की अनुमति दी थी,लेकिन 87 मतों के मुकाबले 83 मतों से पराजित होने के बाद विपक्षी दलों ने प्रक्रिया में हिस्सा लिया और चार मामूली संशोधन पेश किए। मंत्री ने जैसे ही सदन में म्यूचुअल लीगल असिस्टेंट (क्रिमिनल मैटर) विधेयक, 2019 पेश करना चाहा
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के संसदीय दल के नेता सईद नवीद कमर ने इस कानून को पाकिस्तान के नागरिकों के मौलिक अधिकारों के खिलाफ बताया और कहा कि इस विधेयक के पारित हो जाने के बाद सरकार दूसरे देशों से सूचना पा सकेगी और उन देशों की मांग पर बिना किसी संधि पर हस्ताक्षर किए ही अपने नागरिकों को उनके यहां प्रत्यर्पित कर देगी। कमर ने कहा कि वर्तमान में कोई भी देश किसी वांछित व्यक्ति को पाकिस्तान को प्रत्यर्पित करने के पाकिस्तान सरकार के आग्रह पर अमल नहीं करता है, क्योंकि यह धारणा बन चुकी है कि पाकिस्तान में राजनीतिक कारणों से मामले दर्ज किए जाते हैं,लेकिन सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने इस विधेयक का विरोध करने पर विपक्ष की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि पाकिस्तान को FATF के जाल में फंसाने के लिए पिछली दो सरकारें जिम्मेदार रही हैं। उन्होंने कहा कि FATF के अंतर्गत सभी देश सूचनाओं और अपराधियों का आदान-प्रदान करते हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ धर्म बदलना है तो 60 दिन पहले प्रशासन को बताना होगा, छत्तीसगढ़ में लागू हुआ एंटी-कनवर्जन लॉ।@ जम्मू-कश्मीर के सोपोर में 26 जगहों पर छापेमारी! हालिया आतंकी हमलों को लेकर पुलिस की कार्रवाई।@ मथुरा में संतों संतों का ऐलान, 6 दिसंबर को होगी कारसेवा, राजस्थान से पहुंच रहे पत्थर।@ दिल्ली में 31 दिन का पानी 8 दिन में बरसा, टूट गया 15 सालों का रिकॉर्ड, IMD का नया अपडेट।@ मुंबई में बिछेगा पुलों का जाल, 112 साल पुराने एलफिंस्टन ब्रिज की जगह बनेगा शहर का पहला डबल-डेकर ओवरब्रिज।@ रांची आंदोलन-छात्रों और सरकार के बीच आज दूसरे दौर की बातचीत, डबल गेम का आरोप लगा रहे प्रोटेस्टर्स।@ सड़ी-गली सब्जियां, एक्सपायर्ड दूध,बेंगलुरु के 5-स्टार होटलों में छापेमारी के बाद चौंकाने वाले खुलासे।@ सीलबंद बोतल का पानी पीने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की हालत खराब, गोदाम सील।@ कश्मीर में आतंकवाद की ऑनलाइन वर्कशॉप का भंडाफोड़, सुबह-सुबह ताबड़तोड़ रेड; 5000 लोगों से पूछताछ के बाद एक्शन।@ झारखंड में थम नहीं रहा छात्र आक्रोश! CM आवास घेराव के दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प।@ अमरनाथ यात्रा पर बारिश-लैंडस्लाइड से ब्रेक, उत्तराखंड में रेड अलर्ट, दिल्ली-NCR कई जगह जलभराव।@ हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, अचानक पहाड़ी से नीचे सड़क पर गिरी बस, 7 लोगों की मौत, 11 घायल।@ हनी ट्रैप में फंसा IAF का विंग कमांडर, पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजी संवेदनशील जानकारी, मचा हड़कंप।@ बुलंदशहर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्याफ का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 50 हजार का था इनाम।@ बिहार में पारदर्शी परीक्षा के लिए समिति के गठन सहित 4 बड़े शिक्षा सुधारों का ऐलान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -