- Back to Home »
- Crime / Sex »
- हिन्दू रक्षा दल ने ली जवाहर नेहरू विश्वविद्यालय [JNU] छात्रों के साथ मारपीट व हिंसा की जिम्मेदारी...दी यह चेतावनी
हिन्दू रक्षा दल ने ली जवाहर नेहरू विश्वविद्यालय [JNU] छात्रों के साथ मारपीट व हिंसा की जिम्मेदारी...दी यह चेतावनी
Posted by : achhiduniya
07 January 2020
बीते रविवार को जवाहर नेहरू विश्वविद्यालय में
कुछ नकाब पोश लोगों ने छात्र- छात्राओं के साथ मारपीट की थी। जिसमें कई छात्र समेत
शिक्षक भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। देर रात कुछ नकाबोश बदमाशों ने छात्रों समेत
शिक्षकों पर हमला कर दिया था। कैंपस की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया था। इसके
बाद पुलिस प्रशासन ने मौके पर आकर मोर्चा संभाला था। इस हिंसा में जेएनयू छात्रसंघ
अध्यक्ष आइशी घोष समेत 28 लोग घायल हुए थे। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों
के खिलाफ दंगा भड़काने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया
था।
जवाहर नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में रविवार
देर रात हुई छात्रों के साथ मारपीट की जिम्मेदारी हिन्दू रक्षा दल ने ली है। साथ
ही हिंदू रक्षा दल ने चेतावनी जारी कर कहा, जेएनयू कैंपस में
किसी भी प्रकार की देशविरोधी गतिविधि होने पर आगे भी इस तरह की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदू रक्षा दल प्रमुख पिंकी चौधरी द्वारा किए गए दावों की जांच की जा रही है।
दिल्ली पुलिस ने संज्ञान लिया है। जेएनयू में हमला करने वाले नकाबपोशों की पहचान
करने के लिए पुलिस वीडियो फुटेज के साथ-साथ फेस रिकग्निशन सिस्टम की भी मदद ले रही
है। पिंकी चौधरी, हिंदू रक्षा दल ने कहा जेएनयू
राष्ट्रविरोधी गतिविधियों का केंद्र है, हम इसे बर्दाश्त
नहीं कर सकते।
हम जेएनयू में हमले की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं और कहना चाहेंगे कि
वे हमारे कार्यकर्ता थे। हिंसा की जिम्मेदारी लेते हुए हिन्दू रक्षा दल के
राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेन्द्र तोम उर्फ पिंकी चौधरी ने एक वीडियो साझा करते हुए कहा,छात्रों के साथ मारपीट करने वाले उनके कार्यकर्ता थे। जेएनयू में देश
विरोध गतिविधियां होती है, जो बर्दाश्त नहीं है। पिंकी चौधरी
ने कहा, अगर कोई देश के खिलाफ साजिश करेगा तो उसे ऐसे ही
जवाब दिया जाएगा। हालांकि इसकी जिम्मेदारी सिर्फ हिन्दू दल ने ली है, लेकिन पुलिस की जांच में ऐसा कोई तथ्य अभी तक सामने नहीं आया है।


