- Back to Home »
- State News »
- अक्षम मर्द घर की महिलाओं और बच्चों को चौराहों पर बैठा कर खुद घर में चादर ओढ़े सो रहे है.... UP-CM योगी आदित्यनाथ
अक्षम मर्द घर की महिलाओं और बच्चों को चौराहों पर बैठा कर खुद घर में चादर ओढ़े सो रहे है.... UP-CM योगी आदित्यनाथ
Posted by : achhiduniya
22 January 2020
CAA के खिलाफ पिछले कई दिनों से दिल्ली के शाहीन बाग और लखनऊ के
घंटाघर पर प्रदर्शन चल रहा है। लखनऊ के घंटाघर इलाके में महिलाएं और बच्चे हाथों
में तिरंगा थामे नागरिकता संशोधन ऐक्ट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। कानपुर में CAA के समर्थन में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश
मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदर्शन के नाम पर हिंसा को बर्दाश्त
नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष देश के दुश्मनों की भाषा बोल रहा है। हिंसा
करने वालों के साथ वसूली की जाएगी। विपक्ष के रवैये से देश के दुश्मनों के हौसले
बुलंद हो गए हैं। भारत को बदनाम करने का अभियान चल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि
कांग्रेस, लेफ्ट और एनजीओ लोगों को भड़का रहे हैं। हमें मौन नहीं रहना है।
कांग्रेस नेता कह चुके हैं कि जब तक आईएसआई के एजेंटों की भारत में एंट्री नहीं
करा लेते तब तक नहीं मानेंगे। दिल्ली के शाहीन बाग और लखनऊ के घंटाघर पर नागरिकता
संशोधन कानून के खिलाफ महिलाओं के प्रदर्शन पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
ने कहा कि कुछ लोगों में इतनी हिम्मत नहीं कि वे स्वयं आंदोलन करें, इसलिए घर की महिलाओं और बच्चों को चौराहों पर बैठा दिया है।
सीएम योगी ने कहा कि पुरुष घर में रजाई में सो रहे हैं और महिलाएं चौराहे पर हैं। सीएम
योगी ने कहा,कुछ लोगों में इतनी हिम्मत नहीं कि स्वयं आंदोलन करें, इसलिए घर की महिलाओं और बच्चों को चौराहों पर बैठा दिया है।
सीएम योगी ने कहा कि पुरुष घर में रजाई में सो रहे हैं और महिलाएं चौराहे पर हैं।
यह लज्जाजनक है। विरोध करने वाली महिलाओं को नहीं पता कि सीएए क्या है, उनके मर्द अक्षम हैं। उन्होंने
कहा कि कश्मीर की आज़ादी के नारे देशद्रोह की श्रेणी में हैं।


