- Back to Home »
- State News »
- मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ राहुल गांधी को भी अयोध्या चलने का न्योता दिया शिवसेना ने...
Posted by : achhiduniya
22 January 2020
शिवसेना नेता संजय राउत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को महाराष्ट्र सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ अयोध्या यात्रा के लिए न्योता दिया है। राउत ने कहा कि भगवान राम का आशीर्वाद लेने के लिए उद्धव ठाकरे अयोध्या जाएंगे तो गठबंधन के नेताओं को भी उनके साथ आना चाहिए। शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के साथ गठबंधन में राज्य में महागठबंधन की सरकार है। ये सरकार 6 मार्च 2020 को 100 दिन पूरे करेगी।
राउत ने विशेष रूप से राहुल
गांधी का उल्लेख किया और कहा, कांग्रेस नेता कई मंदिरों का
दौरा करते हैं तो उन्हें यहां भी साथ आना चाहिए। ठाकरे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस
पार्टी की कोर समिति द्वारा राज्य में वैल्पिक सरकार गठन का मुद्दा सुलझा लेने के
बाद 24 नवंबर 2019 को प्रस्तावित अयोध्या यात्रा टाल दी थी। शिवसेना ने इसके बाद
राकांपा और कांग्रेस से मिलकर गठबंधन सरकार बनाई और 28 नवंबर 2019 को ठाकरे ने
मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

