- Back to Home »
- Discussion »
- देश-विरोधियों को कुत्ते की मौत मारना होगा... UP कैबिनेट मंत्री रघुराज सिंह ने दिया विवादित बयान.
Posted by : achhiduniya
30 January 2020
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री रघुराज सिंह ने हाल
ही में एक रैली को संबोधित करते हुए आपत्तिजनक बयान दिया,उन्होंने कहा है कि देश-विरोधियों' को कुत्ते की मौत मारना होगा। इस दौरान उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम
यूनिवर्सिटी का नाम बदलने की भी बात कही। कैबिनेट
मंत्री रघुराज सिंह ने कहा, जो भी देश-विरोधी गतिविधियों
में शामिल होगा, उसे कुत्ते की मौत मारा जाएगा। पुलिस को निर्देश
दिए गए हैं कि इस तरह के लोगों को तुरंत एनकाउंटर में मार दिया जाए। अलीगढ़
मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) का नाम बदलने की बात कहते हुए
वह बोले,मैं यूनिवर्सिटी के मुल्लों से कहना चाहता हूं कि जब हम चाहेंगे, तब हम इसका नाम बदलकर हिंदुस्तान यूनिवर्सिटी कर देंगे।
उन्होंने
कहा था, जो लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं, उन लोगों को जिंदा दफना दिया जाएगा। सिंह ने कुछ दिन पहले एक
रैली में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए कहा था,तुम लोग यूनिवर्सिटी के लिए टैक्स का पैसा लेते हो और पीएम
नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे लगाते हो, मैं तुम्हें जिंदा जला दूंगा। यह बयान
उन्होंने अलीगढ़ में नागरिकता कानून (CAA) के
समर्थन में आयोजित की गई रैली में दिया था।

