- Back to Home »
- State News »
- मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये के साथ हिंसा में घायलों का मुफ्त इलाज कराएगी दिल्ली सरकार...मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये के साथ हिंसा में घायलों का मुफ्त इलाज कराएगी दिल्ली सरकार...मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
Posted by : achhiduniya
27 February 2020
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस
कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये
देगी,साथ ही गंभीर रूप से घायलों को 2
लाख रुपये दिए जाएंगे। केजरीवाल ने मुआवजे का ऐलान करते हुए कहा कि दिव्यांग हुए
लोगों को 5 लाख, जिनका घर जला उन्हें 5 लाख और नाबालिग
मृतकों के परिवार को 5 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने रिक्शा नुकसान पर 25 हजार और हिंसा में
अनाथ हुए बच्चों को 3 लाख रुपये देने का ऐलान किया।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के
हालातों पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि दोषियों को सख्त से सख्त
सजा मिलेगी, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा फिर चाहे वो मेरी ही
पार्टी से क्यों ना हो। दिल्ली हिंसा मामले में गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में
सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार को भड़काऊ बयान को लेकर
दाखिल याचिका पर विस्तृत जवाब दाखिल करने को कहा। 4 सप्ताह में गृह मंत्रालय को
जवाब दायर करने का निर्देश दिया गया। इस मामले पर अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी।

