Posted by : achhiduniya 15 February 2020


IRCTC के मुताबिक काशी महाकाल एक्सप्रेस के हर यात्री को 10 लाख रुपये का यात्रा बीमा भी उपलब्ध होगा। इस काशी महाकाल एक्सप्रेस के लिए टिकट की बुकिंग केवल IRCTC वेबसाइट और इसके मोबाइल ऐप ‘Irctc Rail Connect’ के जरिए की जा सकेगी। ट्रेन में 120 दिनों का एडवांस रिजर्वेशन पीरियड होगा और केवल जनरल व फॉरेन टूरिस्ट कोटा रहेगा। IRCTC द्वारा जारी बयान के मुताबिक, सुपरफास्ट एयरकंडीशंन काशी महाकाल एक्सप्रेस 16 फरवरी को लॉन्च होगी। इसकी पहली रात्रिकालीन सेवा वाराणसी-इंदौर रूट पर 20 फरवरी को मिलेगी। 
काशी महाकाल एक्सप्रेस वाराणसी और इंदौर के बीच उज्जैन, संत हीरदनगर (भोपाल), बिना, झांसी, कानपुर, लखनऊ/प्रयागराज और सुल्तानपुर से होते हुए सप्ताह में तीन दिन चलेगी। यह आईआरसीटीसी की पहली लंबी दूरी की ओवरनाइट जर्नी ट्रेन होगी, जिसमें यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। इनमें उच्च गुणवत्ता वाला शाकाहारी भोजन, हाउसकीपिंग सर्विसेज, ऑनबोर्ड बेडरोल्स और ऑनबोर्ड सिक्योरिटी सर्विसेज शामिल हैं। 
पहला रिजर्वेशन चार्ट तैयार हो जाने के बाद काशी महाकाल एक्सप्रेस के छूटने से 4 घंटे 5 मिनट पहले स्टेशन पर करंट बुकिंग उपलब्ध होगी। वेटिंग और कन्फर्म ई-टिकट दोनों के मामले में बुकिंग कैंसिल करने पर यात्रियों को पूरा किराया रिफंड हो जाएगा। 
आईआरसीटीसी काशी-महाकाल एक्सप्रेस के रूट पर धार्मिक स्थलों को कवर करने वाले टूर पैकेजे की पेशकश भी करेगी। इस टूर पैकेज में काशी, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, भोपाल, सांची, उज्जैन, भीमबेतका, अयोध्या और प्रयाग कवर होंगे। वहीं आईआरसीटीसी के मुताबिक काशी महाकाल एक्सप्रेस ज्योतिर्लिंग-ओंकारेश्वर (इंदौर के निकट), महाकालेश्वर (उज्जैन) और काशी विश्वनाथ (वाराणसी) को जोड़ेगी. इसके अलावा मध्य प्रदेश में इंदौर और भोपाल के औद्योगिक व शैक्षणिक हब को भी जोड़ेगी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ असम में अब 18 साल से अधिक उम्र वालों का नहीं बनेगा आधार, घुसपैठियों पर नकेल के लिए हिमंता का बड़ा फैसला।@ दिल्ली पुलिस थानों में अब हर हफ्ते जनसुवाई, बड़े अधिकारी सुनेंगे समस्या, तत्काल होगा समाधान @ पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप फ्रांस में करेंगे मुलाकात, व्हाइट हाउस ने की पुष्टि।@ नोएडा एयरपोर्ट से इंडिगो की सबसे पहली उड़ान, लखनऊ से आएंगे खास मेहमान, जानें पहले दिन का पूरा शेड्यूल।@ IAEA प्रमुख का बड़ा बयान, भारत का कल्पक्कम रिएक्टर पूरी तरह सुरक्षित, इंडिया का रिकॉर्ड बेदाग।@ होर्मुज में नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं', जयशंकर से बोले रुबियो-भारत ने भी खूब सुनाया।@ राजस्थान: दुल्हन शादी के 4 महीने बाद ही प्रेमी के साथ साइकिल से भागी, CCTV में कैद हुई घटना, गहने भी ले गई।@ CBI के जाल में फंसा नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे का सीनियर इंजीनियर, ठेकेदार से मांगी थी घूस, रंगे हाथ पकड़ाया।@ नोएडा एयरपोर्ट से फ्लाइट ही नहीं, रैपिड रेल और बुलेट ट्रेन भी मिलेगी, मेट्रो के साथ जेवर रेलवे स्टेशन होगा।@ रोशन आनंद सर के भाई प्रिंस की संदिग्ध हालात में मौत, खान सर की कोचिंग पर हुए हमले में था आरोपी।@ पटना में छात्रों का जबरदस्त हंगामा, ट्रेन लेट होने के कारण स्टेशन पर की तोड़फोड़, कई पुलिसकर्मी घायल।@ ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश! क्रिस्टल MDMA के साथ 2 नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार।@ बिहार सरकार का बड़ा फैसला, राजगीर समेत कई पर्यटनस्थल के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा।@ जयपुर में कच्छा-बनियान गिरोह की दस्तक, CCTV देख उड़े होश।@ देहरादून में हिंदू युवक की हत्या से तनाव, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -