- Back to Home »
- State News »
- स्वर्गीय बाला साहेब ठाकरे के नक्शे कदम पर मनसे चीफ राज ठाकरे कर रहे हिंदुत्व और राष्ट्रहित की बात...पाकिस्तानी - बांग्लादेशी घुसपैठियों को कर रहे बाहर
स्वर्गीय बाला साहेब ठाकरे के नक्शे कदम पर मनसे चीफ राज ठाकरे कर रहे हिंदुत्व और राष्ट्रहित की बात...पाकिस्तानी - बांग्लादेशी घुसपैठियों को कर रहे बाहर
Posted by : achhiduniya
15 February 2020
बीते 23
जनवरी को अपने पार्टी के पहले अधिवेशन में राज ठाकरे ने स्पष्ट कर दिया था कि उनकी
पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का इंजन
अब हिंदुत्व के ट्रैक पर दौड़ेगा। राज ठाकरे ने अपनी पार्टी के नए झंडे के अनावरण
करके पार्टी की नई दिशा और विचारधारा के साफ संकेत दिए थे। अपनी पार्टी के पुराने
झंडे के तीन रंगों को बदलते हुए राज ठाकरे ने अपने पार्टी के नए झंडे में केवल एक रंग
भगवा रखा यानी राज ठाकरे अब अपने चाचा बाला साहेब ठाकरे की ही तरह मराठी के मुद्दे
को लेकर हिंदुत्व का झंडा हाथ में लेने जा रहे हैं। अपनी पार्टी के पहले अधिवेशन
के लिए राज ठाकरे ने अपने चाचा बाला साहेब ठाकरे के जन्मदिन का दिन चुना।
इस दिन
राज ठाकरे सबसे पार्टी के भगवे झंडे का अनावरण करते हुए अपने चाचा को ही याद किया।
राज ठाकरे ने कहा, मैं बाला साहेब ठाकरे को अभिवादन करके अपनी
पार्टी के नए भगवा झंडे का अनावरण करता हूं। इन शब्दों के साथ राज ठाकरे ने अपनी
पार्टी को नई दिशा और नए विचार दिए। राज ठाकरे के नए झंडे में भगवा रंग के साथ साथ
छत्रपति शिवाजी महाराज के स्वराज्य की राजमुद्रा भी है यानी राज ठाकरे महाराष्ट्र
धर्म को निभाते हुए हिंदुत्व के धर्म को स्वीकार कर अपनी आगे की राजनीति करने जा
रहे हैं। राज ठाकरे ने 9 फरवरी को मुंबई में महारैली का आयोजन किया था। मुंबई के
मरीन ड्राइव स्थित हिंदु जिमखाना से आज़ाद
मैदान तक निकाली जाने वाली रैली का
प्रमुख मुद्दा गैरकानूनी तरीके से भारत में रह रहे पाकिस्तानी और बांग्लादेशी
मुसलमानों को
देश के बाहर निकालना था। राज ठाकरे ने राष्ट्रहित की बात करते हुए इन
घुसपैठियों को राष्ट्र के लिए खतरा बताया था तथा चेतावनी दी थी कि आंदोलन का जवाब
आंदोलन से,
पत्थर का जवाब पत्थर से और तलवार का जवाब तलवार
से दिया जाएगा। वही अब महाराष्ट्र नव निर्माण सेना
प्रमुख राज ठाकरे की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुंबई के डीबी मार्ग, बोरिवली, दहिसर, ठाणे और विरार से 50 से ज्यादा बांग्लादेशियों को पकड़ कर पुलिस
के हवाले किया। इसके बाद राज्य में प्रमुख विपक्षी भारतीय जनता पार्टी भाजपा ने
एमएनएस के इस कदम का राष्ट्रहित के नाम पर स्वागत किया है।
राष्ट्रहित के लिए मनसे
के इस अभियान की बीजेपी द्वारा तारीफ़ किये जाने के बाद कयास लगाये जाने है कि क्या
आने वाले समय में बीजेपी और एमएनएस एक नए राजनीतिक समीकरण को जन्म देंगी? राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ता
मुंबई में अवैध पाकिस्तानी और बांग्लादेशी मुसलमानों की धरपकड़ कर रहे हैं।



