Posted by : achhiduniya 16 February 2020


दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल को सीएम पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। केजरीवाल के अलावा 6 मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ लीमनीष सिसोदिया, गोपाल राय, सत्येंद्र जैन, इमरान हुसैन, कैलाश गहलोत और राजेंद्र पाल गौतम ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता का धन्यवाद दिया।  केजरीवाल ने इस दौरान कहा कि ये मेरी अकेले की जीत नहीं है। ये दिल्ली के लोगों की जीत है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को मैं अकेला नहीं चलाता हूं।  दिल्ली को रेहड़ी वाले चलाते है, ऑटो वाले चलाते है, कंडक्टर चलाते हैं, मजदूर चलाते हैं, डॉक्टर, शिक्षक, व्यापारी, ड्राइवर सब चलाते हैं। आज ये सभी हमारे मुख्य अतिथि हैं। 
अरविंद केजरीवाल ने शपथ ग्रहण के बाद दिल्ली की जनता को संबोधित किया। केजरीवाल ने कहा, आज आपके बेटे ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। ये मेरी जीत नहीं है, ये एक एक मां की जीत है, एक एक बहन की जीत है। ये हर छात्र युवा की जीत है। पिछले पांच सालों में हमारी यही कोशिश रही है कि हम कैसे एक एक दिल्ली वाले की जिंदगी की खुशहाली ला सके। अगले पांच साल भी हमारी यही कोशिश जारी रहेगी। सब लोग अपने अपने गांव में बोल देना हमारा बेटा दोबारा सीएम बन गया है अब चिंता की बात नहीं है। जिसने मुझे वोट नहीं दिया मैं उनका भी मुख्यमंत्री। मैं सभी का सीएम हूं जिसने मुझे वोट नहीं दिया मैं उसका भी सीएम हूं। केजरीवाल ने कहा, दोस्तों इस संसार में जितनी भी अनमोल चीजे हैं। 
वो सब फ्री है। मां जो अपने बच्चे को प्यार करती है वो फ्री होता है। श्रवण कुमार ने अपने मां बाप को तीर्थ यात्रा करवाई वो उसका फर्ज है। मैं क्या अपने सरकारी स्कूलों के बच्चों से फीस लेने लगूं। क्या मैं अपने अस्पतालों में मरीजों से पैसे लेना शुरू कर दूं। 
लानत है मेरी जिंदगी पर अगर मैंने ऐसा करना शुरू किया तो हम चाहते हैं कि एक ऐसा समय आएगा जब पूरी दुनिया में भारत का डंका बजेगा। दोस्तो ये संभव इस नई राजनीति से होगा जिसकी शुरुआत आपने इस राज्य से की है। अरविंद केजरीवाल ने कहा,चुनाव में जो राजनीति होनी थी वो हो गई। अब दिल्ली को आगे ले जाने के लिए हमें सबकों मिलक काम करना है। 
विपक्ष ने चुनाव में मेरे बारे में जो कुछ भी कहा उसे मैंने माफ कर दिया। मैं केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहता हूं। हमें मिलकर दिल्ली को आगे ले जाना है। दिल्ली में नई तरह की राजनीति को जन्म दिया है। ये राजनीति है 24 घंटे बिजली देने की यह राजनीति अच्छे स्कूल देने की है, अच्छे अस्पताल देने की है। दिल्ली के 2 करोड़ लोग मेरा परिवार है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ असम में अब 18 साल से अधिक उम्र वालों का नहीं बनेगा आधार, घुसपैठियों पर नकेल के लिए हिमंता का बड़ा फैसला।@ दिल्ली पुलिस थानों में अब हर हफ्ते जनसुवाई, बड़े अधिकारी सुनेंगे समस्या, तत्काल होगा समाधान @ पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप फ्रांस में करेंगे मुलाकात, व्हाइट हाउस ने की पुष्टि।@ नोएडा एयरपोर्ट से इंडिगो की सबसे पहली उड़ान, लखनऊ से आएंगे खास मेहमान, जानें पहले दिन का पूरा शेड्यूल।@ IAEA प्रमुख का बड़ा बयान, भारत का कल्पक्कम रिएक्टर पूरी तरह सुरक्षित, इंडिया का रिकॉर्ड बेदाग।@ होर्मुज में नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं', जयशंकर से बोले रुबियो-भारत ने भी खूब सुनाया।@ राजस्थान: दुल्हन शादी के 4 महीने बाद ही प्रेमी के साथ साइकिल से भागी, CCTV में कैद हुई घटना, गहने भी ले गई।@ CBI के जाल में फंसा नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे का सीनियर इंजीनियर, ठेकेदार से मांगी थी घूस, रंगे हाथ पकड़ाया।@ नोएडा एयरपोर्ट से फ्लाइट ही नहीं, रैपिड रेल और बुलेट ट्रेन भी मिलेगी, मेट्रो के साथ जेवर रेलवे स्टेशन होगा।@ रोशन आनंद सर के भाई प्रिंस की संदिग्ध हालात में मौत, खान सर की कोचिंग पर हुए हमले में था आरोपी।@ पटना में छात्रों का जबरदस्त हंगामा, ट्रेन लेट होने के कारण स्टेशन पर की तोड़फोड़, कई पुलिसकर्मी घायल।@ ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश! क्रिस्टल MDMA के साथ 2 नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार।@ बिहार सरकार का बड़ा फैसला, राजगीर समेत कई पर्यटनस्थल के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा।@ जयपुर में कच्छा-बनियान गिरोह की दस्तक, CCTV देख उड़े होश।@ देहरादून में हिंदू युवक की हत्या से तनाव, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -