- Back to Home »
- Politics »
- पुलवामा हमला राजनैतिक लाभ के लिए यह घटना होने दी,2024 से पहले फिर से हो सकता है पुलवामा जैसा हमला....कांग्रेस नेता उदित राज ने दिया विवादास्प्रत बयान....
पुलवामा हमला राजनैतिक लाभ के लिए यह घटना होने दी,2024 से पहले फिर से हो सकता है पुलवामा जैसा हमला....कांग्रेस नेता उदित राज ने दिया विवादास्प्रत बयान....
Posted by : achhiduniya
15 February 2020
पुलवामा हमले में 14 फरवरी 2019 को जैश-ए-मोहम्मद (जैश) के आत्मघाती हमलावर ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया था। इस आतंकी हमले में 40 जवान मारे गए थे। कांग्रेस नेता उदित राज ने राहुल गांधी के उस बयान को सही ठहराया जिसमें राहुल ने पुलावाम हमले को लेकर सवाल खड़े किए। उदित राज ने ट्वीट कर कहा, राहुल गांधी ने सही सवाल उठाया की पुलवामा हमले के जांच का नतीजा अभी तक नही आया जब गृह मंत्रालय को खबर मिल गई थी कि CRPF को रोड से नहीं बल्कि एयर से ले जाना चाहिए तो इजाजत नहीं दिया अर्थात राजनैतिक लाभ के लिए यह घटना होने दी।
उदित राज ने आरोप लगाया की बीजेपी ने
पुलवामा को चुनावी मुद्दा बनाकर 2019 का लोकसभा चुनाव जीता। उदित राज ने कहा कि
2024 से पहले फिर से हो सकता है पुलवामा जैसा हमला। एक अन्य ट्वीट में उदित राज ने
कहा,पुलवामा हमले के बाद भाजपा कार्यकर्ता द्वारा पूरे देश में
कैंडल मार्च पर निकल गए जो विपक्ष का कार्य था वो सत्ता पक्ष ने कब्जा कर लिया।
विपक्ष को सवाल पूछना चाहिए था जैसा 26/11 ताज होटल के हमले में भाजपा ने किया था
कि हमलावर कैसे आये? लगता है पूछने में कांग्रेस से
चूक हो गयी,
देर सही दुरुस्त हुआ।

