- Back to Home »
- Discussion »
- सीएए और एनआरसी के विरोध में शाहीन बाग प्रदर्शन की महिलाए कर सकती है केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाक़ात....सूत्र
सीएए और एनआरसी के विरोध में शाहीन बाग प्रदर्शन की महिलाए कर सकती है केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाक़ात....सूत्र
Posted by : achhiduniya
15 February 2020
शाहीन बाग का प्रदर्शन पूरे देश में चर्चा का
विषय रहा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी शाहीन बाग एक बड़ा मुद्दा बना था। इससे
पहले शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को प्रदर्शनस्थल पर, पिछले साल जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में आत्मघाती हमले में
शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
शाहीन बाग में धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों का एकमंडल रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री
अमित शाह से मुलाकात कर सकता हैं।
सूत्रों के मुताबिक प्रदर्शन में शामिल कुछ
गृहमंत्री से मुलाकात कर सकते हैं जबकि धरने में शामिल कुछ लोग इस मुलाकात का
विरोध भी कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि यह मुलाकात अमित शाह के ऑफिस या घर पर
हो सकती है। फिलहाल इस होने वाली मुलाकात की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं है। शाहीन
बाग में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और
राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के खिलाफ धरना प्रदर्शन लगातार
जारी है।

