- Back to Home »
- State News »
- सरकारी कर्मचारियों को सप्ताह में दो दिन छुट्टी, हफ्ते में अब 5 दिन करेंगे काम महाराष्ट्र की उद्धव सरकार कैबिनेट से मिली मंजूरी....
सरकारी कर्मचारियों को सप्ताह में दो दिन छुट्टी, हफ्ते में अब 5 दिन करेंगे काम महाराष्ट्र की उद्धव सरकार कैबिनेट से मिली मंजूरी....
Posted by : achhiduniya
12 February 2020
महाराष्ट्र सरकार की ओर से किए गए वादे के मुताबिक सरकारी कर्मचारियों को सप्ताह में दो दिन छुट्टी देने का ऐलान कर दिया है। बुधवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में इस पर मुहर लगा दी गई। अभी महाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारियों को दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी दी जाती है,लेकिन सरकार के इस कदम से हर शनिवार को सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी होगी। इससे पहले राज्य के पर्यटन मंत्री आदित्य रश्मि ठाकरे ने मुंबई में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पब, मॉल और रेस्टोरेंट 24 घंटे खोले जाने की घोषणा की थी।
फिलहाल मुंबई में इसे काला घोड़ा, नरीमन प्वाइंट, बीकेसी और कमला मिल कंपाउंड के इलाके में खोलने का फैसला किया गया है। 26 जनवरी से इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जा चुका है। अब महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को सप्ताह में अतिरिक्त अवकाश का तोहफा दिया है। महाराष्ट्र में सरकारी नौकरी करने वालों को अब सप्ताह में केवल 5 दिन ही काम करना पड़ेगा। महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में इस पर मोहर लगा दी गई। सरकार की इस घोषणा का लाभ 29 फरवरी से महाराष्ट्र के लोग उठा सकेंगे।

