- Back to Home »
- State News »
- आईपैड और टैबलेट पर चलेगा योगी सरकार का कैबिनेट, डिजिटल तकनीक का उपयोग करेंगे मंत्री और विधायक...
Posted by : achhiduniya
13 February 2020
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद हाईटेक हो चुके हैं और दर्पण डैशबोर्ड के जरिए सरकारी योजनाओं की प्रगति की ऑनलाइन मॉनिटरिंग करते हैं। वह अपने भाषण से लेकर ई-ऑफिस तक, बढ़-चढ़कर तकनीक का उपयोग कर रहे हैं। दर्पण डैशबोर्ड में राज्य सरकार की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं, परियोजनाओं सहित जनहित गारंटी अधिनियम, निवेश मित्र पोर्टल के जरिए तय समयसीमा में दी जाने वाली सेवाएं जोड़ी गई हैं। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा, अगली कैबिनेट बैठक पूर्ण रूप से पेपरलेस होगी। इससे काम में तेजी आएगी और कागजी खानापूर्ति भी घटेगी।
यूपी सरकार की तैयारी अपने सभी मंत्रियों को संदेश और पत्र
भी आईपैड के माध्यम से ही भेजने की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दर्पण डैशबोर्ड के जरिए लखनऊ से बाहर रहते हुए भी कामकाज पर निगरानी
रखते हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी के लिए उनके कार्यालय ने नया डेस्कटॉप और
आईपैड मंगाया गया है। अब वह अपने भाषणों के दौरान आईपैड का इस्तेमाल करते देखे जा
रहे हैं। सभी मंत्रियों और विधायकों को आईपैड-टैबलेट चलाने का प्रशिक्षण भी दिया
जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बैठक के दौरान विधायकों और सभी मंत्रियों
को आईपैड, लैपटॉप और टैबलेट का अधिकतम प्रयोग करने की सलाह देते हुए कहा
कि राज्य सरकार का कामकाज जल्द ही कागज-रहित होगा।

