Posted by : achhiduniya 14 February 2020


केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा था कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ किसी को भी संदेह या परेशानी है तो वह उससे चर्चा करने के लिए तैयार हैं।  संपर्क करने के लिए तीन दिन के अंदर समय दिया जाएगा। उन्होंने शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को भी यह संदेश दिया के वो शांतिपूर्वक प्रदर्शन के खिलाफ नहीं हैं मगर हिंसा के खिलाफ हैं और शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी भी उनसे मिल सकते हैं और बात कर सकते हैं। अमित शाह के दिए हुए बयान पर शाहीन बाग में पिछले 62 दिनों से प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने जवाब दिया कि गृह मंत्री अमित शाह को पिछले कई दिनों से हम शाहीन बाग बुला रहे हैं, वो यहां आएं हम उनसे बात करेंगे। 
हम उनके या सरकार के खिलाफ नहीं हैं बल्कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हैं। शाहीन बाग़ में कड़ाके की ठंड हो या फिर बारिश, शाहीन बाग की बुज़ुर्ग महिलाएं भी हर परिस्थिति का सामना करते हुए प्रदर्शन में जुटी हुई हैं। उन्हीं में से एक बुजुर्ग महिला ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी उनके बेटे जैसे हैं चाहे उन्हें किसी और ने जन्मा हो,लेकिन वो उन्हें अपना बेटा ही मानती हैं। उन्होंने कहा कि एक मां अपने बेटे को बुला रही है वो यहां आएं हमारी बात सुनें। हम यही चाहते हैं के सीएए को वापस लिया जाए। 
साथ ही एनआरसी और एनपीआर को भी लागू ना करने का वादा किया जाए तब ही हम यहां से हटेंगे। हम उनसे अमित शाह से मिलने नहीं जाएंगे वो खुद हमसे मिलने आएं। एक महिला जो अपना नाम शाहीन बाग की शाहीन बताती हैं उन्होंने कहा,आज प्यार का दिन है इसलिए आज वो प्रधानमंत्री से यही निवेदन करेंगी कि वो अपनी बहनों से मिलें। आसाम में क्या हुआ वो उसकी सफाई दें। उन्होंने कहा था के छांट के निकालेंगे। अब हम यही चाहते हैं वो यहां आएं और हमसे बात करें। 
सीएए के खिलाफ शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं में से कुछ महिलाओं ने पीएम मोदी और अमित शाह को बात करने का निमंत्रण दिया है। महिलाओं ने दिल की शेप में सजे हुए पोस्टर लेकर पीएम मोदी और अमित शाह को निमंत्रण दिया।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ UCC को लेकर असम में सियासी हलचल, 10 से ज्यादा संगठनों की सरकार से अपील, अल्पसंख्यकों की अनदेखी न हो'।@ अफ्रीका में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों के बीच गुजरात में हाई अलर्ट, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सख्त स्क्रीनिंग शुरू।@ मोदी सरकार के 12 साल-शिवराज ने की किताब लॉन्च, मुंबई में बोले फडणवीस-भारत वैश्विक शक्ति बना।@ इंडिगो की बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट में दिखा धुआं, इमरजेंसी गेट से निकाले गए यात्री।@ दलाल ने बांग्लादेश से भारत लाकर छोड़ा, अकेला पाकर सरेंडर करने पहुंचा दीन इस्लाम, वापस भेजने की लगाई गुहार।@ मेकेदातु प्रोजेक्ट को लेकर भिड़े कर्नाटक-तमिलनाडु,CM विजय ने अब PM मोदी से लगाई गुहार।@ सरकारी कर्मचारियों को परिवार के साथ घूमने के लिए लेनी होगी अनिवार्य छुट्टी, फोटो खिंचवा कर देनी होगी रिपोर्ट।@ राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल, 2017 की सजा के बाद 16वीं बार आएगा जेल से बाहर, अकाली दल ने उठाए सवाल।@ बंगाल में 400 काउंटरों पर माछ-भात खिलाएगी शुभेंदु सरकार, ममता ने बीजेपी राज में मछली बैन का फैलाया था डर।@ भारत और अमेरिका ने क्रिटिकल मिनरल्स पर किया ऐतिहासिक समझौता।@ लखनऊ मलिहाबाद में राजा कंस किले को लेकर बवाल, सुंदरकांड पर रोक और बकरीद पर नमाज बैन, यूपी में एक्शन में योगी की पुलिस।@ पंजाब निकाय चुनाव-105 स्थानीय निकायों के लिए मतदान जारी, बैलेट पेपर से हो रही वोटिंग, 29 मई को आएंगे नतीजे।@ जैमिंग का जाल होगा बेअसर, दुश्मन चाहकर भी नहीं भटका पाएगा, सुखोई विमान हुआ और ताकतवर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -