Posted by : achhiduniya 15 February 2020


हर मनुष्य आज किसी न किसी समस्या से घीरा है ऐसे में जिस भी व्यक्ति  के जीवन में कोई न कोई दिक्कत बनी रहती है उन्हें पंचमुखी हनुमान जी के दर्शन करने चाहिए। प्रत्येक मंगलवार को पूजा करने और हनुमान चालीसा का पाठ करने से बड़े से बड़े संकटों को दूर करने में मदद मिलती है। जिस घर में हनुमानजी का चित्र होता है वहां मंगल, शनि, पितृ और भूतादि का दोष नहीं रहता। वास्तु के मुताबिक घर में भगवान हनुमानजी का चित्र दक्षिण दिशा की ओर देखते हुए लगाना शुभ होता है। जीवन में जब परेशानियों का कारण समझ में न आए या शुत्र सक्रिय हो जाएं। धन का आगमन रूक जाए तो व्यक्ति को पंचमुखी हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। जब लगातार समस्याएं और संकट व्यक्ति को परेशान करने लगे तो घर में हनुमान जी का पंचमुखी मुद्रा वाला चित्र जरूर लगाना चाहिए और नियमित इसके दर्शन करने चाहिए। 
ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में संकटों का कम होना आरंभ हो जाता है। जब रावण को अपनी पराजय दिखाई देने लगी तो रावण के मायावी भाई अहिरावन ने अपने तंत्र-मंत्र से भगवान राम की सेना को गहरी नींद में सुला दिया और प्रभु राम और लक्ष्मण का अपहरण कर उन्हें पाताल लोक ले गया। कुछ समय बात जब अहिरावण के तंत्र-मंत्र का असर कम होने लगा तो विभिषण ने इस परिस्थिति को भांप लिया और हनुमान जी को पूरी बात बताई। विभिषण ने हनुमान से तुरंत भगवान राम और लक्ष्मण की सहायता के लिए पाताल लोक जाने के लिए कहा। पाताल लोक पहुंचते ही हनुमान जी का सामना अहिरावण के पुत्र मकरध्वज से हुआ। हनुमान जी ने उसे युद्ध में हरा दिया। इसके बाद हनुमान बंधक भगवान राम और लक्ष्मण से मिले। 
अहिरावन मां भवानी का भक्त था। पाताल लोक में उसने पांच दीपक अलग अलग दिशाओं में जल कर रखे हुए थे। उसे श्राप था कि जो भी एक बार में इन सभी पांचों दीपकों को बुझा देगा वहीं उसका वध करेगा। हनुमान जी ने इन पांचों दीपकों को एक साथ बुझाने के लिए पंचमुखी रूप धारण किया। उत्तर दिशा में वराह मुख, दक्षिण दिशा में नरसिंह मुख, पश्चिम में गरुड़ मुख, आकाश की तरफ हयग्रीव मुख एवं पूर्व दिशा में हनुमान मुख। इसके बाद उन्होंने एक साथ सभी दीपकों को बुझा दिया और इस प्रकार अहिरावण का वध हुआ। अहिरावण के मरने के बाद हनुमान जी भगवान राम और लक्ष्मण को मुक्त कराया।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ BMC में टीम BJP बहुमत के पार, पुणे-नागपुर समेत 26 नगर निगमों में लहराया परचम।@ 75 पार ओवैसी की पार्टी, मुंबई, अहिल्यानगर समेत मुस्लिम बहुल इलाकों में AIMIM ने दिखाया जलवा।@ नागपुर निकाय चुनाव रिजल्ट LIVE: RSS के गढ़ में भाजपा हीरो, शिवसेना जीरो और कांग्रेस ने 6 सीटों पर बनाई बढ़त।@ जस्टिस यशवंत वर्मा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने स्पीकर की कमेटी के खिलाफ याचिका खारिज की।@ जब तक आतंक की सोच खत्म नहीं होगी, हमारा प्रयास जारी रहेगा राजनाथ सिंह।@ समुद्र में खदेड़कर पकड़ी गई पाकिस्तानी नाव अल-मदीना, 9 क्रू मेंबर हिरासत में।@ जम्मू-कश्मीर में फिर मंडराए पाकिस्तानी ड्रोन, 5 दिन में तीसरी घुसपैठ, LoC पर हाई अलर्ट।@ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होना पड़ा महंगा,BJD ने दो विधायकों को किया निलंबित।@ अकाल तख्त साहिब के सामने विनम्र सिख के रूप में पेश हुए सीएम भगवंत मान।@ लश्कर कमांडर सैफुल्लाह की नई गीदड़भभकी, पानी के रास्ते 26/11 जैसा हमला करने की धमकी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।
Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

Important....Video

" लाड़की बहन नहीं सुरक्षित CM देवेंद्र फडनवीस मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के गृहराज्य में"

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -