- Back to Home »
- Sports »
- भैंसा दौड़ में रिकॉर्ड बनाने वाले श्रीनिवास गौड़ा को केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू करेंगे ओलिंपिक-एथलेटिक्स के लिए तैयार..
भैंसा दौड़ में रिकॉर्ड बनाने वाले श्रीनिवास गौड़ा को केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू करेंगे ओलिंपिक-एथलेटिक्स के लिए तैयार..
Posted by : achhiduniya
15 February 2020
कर्नाटक में पिछले दिनों भैंसा दौड़ {बफेलो रेस} में रिकॉर्ड बनाने वाले श्रीनिवास गौड़ा को केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने तारीफ की। दक्षिण कन्नड़ जिले के मुदाबिद्री के रहने वाले 28 साल की श्रीनिवास गौड़ा ने कर्नाटक की पारंपरिक भैंस दौड़ में सिर्फ 13.62 सेकंड में 142.5 मीटर की दूरी तय की। ट्विटर यूजर्स के दावे के मुताबिक श्रीनिवास ने यह रिकॉर्ड एक भैंसा दौड़ में बनाया जिसे 'कंबाला' नाम से बुलाया जाता है। केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने शनिवार को पुष्टि की कि कंबाला के रेसर से संपर्क किया गया था और उन्हें स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) में ट्राइल के लिए बुलाया है।
खेल मंत्री ने ट्विटर इसकी
जानकारी देते हुए लिखा कि मैं श्रीनिवास गौड़ा को फोन करूंगा। उनका साई के कोच
ट्रायल लेंगे। ज्यादातर लोगों में ओलिंपिक खासकर एथलेटिक्स के बारे में कम जानकारी
है। इसमें इंसान की ताकत और धैर्य दोनों परखा जाता है। मैं सुनिश्चित करुंगा कि
भारत में कोई भी प्रतिभा बिना जांच के नहीं रहे। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया
(साई) के कोच अब उनका ट्राइल लेंगे। आपको बता दें कि विश्व प्रसिद्ध एथलीट उसेन
बोल्ट ने 100 मीटर रिले दौड़ 9.58 सेकेंड में पूरी कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। जो
अभी तक एक रिकॉर्ड बना हुआ है,लेकिन विश्व प्रसिद्ध एथलीट
उसेन बोल्ट ने 100 मीटर रिले दौड़ 9.58 सेकेंड में पूरी कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
था।

