- Back to Home »
- Politics »
- पूर्व मुख्यमंत्री व “हम” पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी ने सीएम नीतीश कुमार को महागठबंधन में आने का दिया न्योता....
पूर्व मुख्यमंत्री व “हम” पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी ने सीएम नीतीश कुमार को महागठबंधन में आने का दिया न्योता....
Posted by : achhiduniya
26 February 2020
बिहार विधानसभा में एनपीआर लागू नहीं होने के
प्रस्ताव पास होने के बाद राज्य की सियासत गर्म हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री व “हम” पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी
ने नीतीश कुमार को बिहार का बड़ा चेहरा बताते हुए कहा कि उन्हें अब महागठबंधन के
साथ आ जाना चाहिए। उन्होंने कहा,अगर नीतीश कुमार महागठबंधन
में आते हैं, तो उनका स्वागत है। इसके बाद मुख्यमंत्री का चेहरा
बनाए जाने के संबंध में पूछे जाने पर मांझी ने कहा कि नीतीश से बड़ा चेहरा बिहार
में कोई नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा यह बाद
में तय होगा। मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव और
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच बंद कमरे में 20 मिनट की मुलाकात हुई थी। बैठक के
बाद विधानसभा में एनपीआर लागू नहीं होने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ। इसके
बाद से ही जद (यू) प्रमुख नीतीश कुमार को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं।
इधर कांग्रेस के विधायक अवधेश सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार प्रारंभ से ही धर्मनिरपेक्ष
नेता रहे हैं। उनकी पृष्ठभूमि समाजवादी आंदोलन से जुड़े समाजवादी नेता की रही है।
अगर वह साथ आते हैं, तो कोई दिक्कत नहीं है।
राबड़ी
देवी ने हालांकि नीतीश के महागठबंधन में आने संबंधी किसी भी संभावना को पूरी तरह
नकार दिया। राबड़ी ने स्पष्ट करते हुए कहा, नीतीश का मन डोले,
लेकिन हमारा मन नहीं डोलेगा।


