- Back to Home »
- State News »
- राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने संभाला दिल्ली मोर्चा...
Posted by : achhiduniya
26 February 2020
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने सीलमपुर
डीसीपी ऑफिस में आला अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में दिल्ली पुलिस के विशेष
आयुक्त एसएन श्रीवास्तव सहित कई आला अफसर मौजूद थे। बैठक के बाद अजित डोभाल उत्तर
पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर और मौजपुर के स्थानीय नागरिकों से मिले। उन्होंने एक
महिला से बात करते हुए कहा कि प्रेम की भावना बनाकर रखिये। हमारा एक देश है,हम सबको मिलकर रहना है। देश को मिलकर आगे बढ़ाना है। इस
दौरान वहां मौजूद लोगों ने कहा कि आपके होते हुए हमें कोई टेंशन नहीं है,आप आ गए हम लोगों में हिम्मत आई गई। डोभाल ने इस दौरान कहा कि हालात पूरी तरह काबू
में है।
उन्होंने लोगों से बात करते हुए कहा कि कोई भी तकलीफ हो तो हमें बताइये।
यहां पूरी की पूरी फोर्स आप लोगों के लिए तैनात है। अजित डोभाल ने कहा कि
प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के हुक्म से ही हम यहां पहुंचे हैं। आप लोगों को अब चिंता
करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं पूरे इलाके में घूमा, लोग एकता चाहते हैं, लोग शांति चाहते हैं। उन्होंने
कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है आप लोग उन पर भरोसा रखिए। प्रधानमंत्री और
गृहमंत्री के हुक्म से ही हम यहां पहुंचे हैं। आप लोगों को अब चिंता करने की कोई
जरूरत नहीं है।

