Posted by : achhiduniya 26 February 2020


विधानसभा में विपक्ष व भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा भाजपा सावरकर को स्वातंत्रयवीर नहीं एक माफीवीर बताने को लेकर कांग्रेस की पत्रिका शिदोरी पर रोक भी चाहती है। पत्रिका में आपत्तिजनक सामग्री प्रकाशित की गई है, जिसमें कहा गया है कि सावरकर को बलात्कार के लिए दंडित किया गया था। इससे पहले फडणवीस ने निचले सदन में पत्रिका की प्रति फाड़ दी थी। फडणवीस ने प्रस्ताव खारिज होने के बाद विधानमंडल इमारत के बाहर संवाददाताओं से कहा,दुर्भाग्य से, मैंने इससे पहले ऐसी लाचारशिवसेना नहीं देखी। उन्होंने याद किया कि किस तरह से शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे ने सावरकर का अपमान करने के लिए कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर की (तस्वीर) वाले बैनर को जूते मारे थे। 
अगस्त 2004 में शिवसेना ने अय्यर और कांग्रेस की निंदा करने के लिए जोडा मारा (जूता मारो) आंदोलन शुरू किया था। शिवसेना ने उक्त आंदोलन अंडमान की सेलुलर जेल में सावरकर के उद्धरण युक्त पट्टिका हटाने के उनके कथित कदम के बाद उत्पन्न विवाद के बाद शुरू किया था। बाल ठाकरे ने केंद्र की संप्रग सरकार में तत्कालीन पेट्रोलियम मंत्री अय्यर का पुतला फूंककर स्वयं आंदोलन की शुरुआत की थी। फडणवीस ने कहा, लेकिन उनके पुत्र उद्धव ठाकरे, जो अब मुख्यमंत्री हैं,उन लोगों के बगल में बैठे हैं जिनके मुखपत्र में सावरकर को बलात्कारी कहा गया है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना वर्तमान में महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के साथ सत्ता साझा कर रही है। 
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के एक संगठन ने पिछले महीने वीर सावरकर, कितने वीर? शीर्षक से एक हिंदी पुस्तिका वितरित की थी, जिसमें सावरकर और महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के संबंध में कुछ विवादास्पद संदर्भ थे। फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा और भाजपा जनता के बीच इस मुद्दे को उठाएगी। उन्होंने और भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने सावरकर की तस्वीर उठायी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ BMC में टीम BJP बहुमत के पार, पुणे-नागपुर समेत 26 नगर निगमों में लहराया परचम।@ 75 पार ओवैसी की पार्टी, मुंबई, अहिल्यानगर समेत मुस्लिम बहुल इलाकों में AIMIM ने दिखाया जलवा।@ नागपुर निकाय चुनाव रिजल्ट LIVE: RSS के गढ़ में भाजपा हीरो, शिवसेना जीरो और कांग्रेस ने 6 सीटों पर बनाई बढ़त।@ जस्टिस यशवंत वर्मा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने स्पीकर की कमेटी के खिलाफ याचिका खारिज की।@ जब तक आतंक की सोच खत्म नहीं होगी, हमारा प्रयास जारी रहेगा राजनाथ सिंह।@ समुद्र में खदेड़कर पकड़ी गई पाकिस्तानी नाव अल-मदीना, 9 क्रू मेंबर हिरासत में।@ जम्मू-कश्मीर में फिर मंडराए पाकिस्तानी ड्रोन, 5 दिन में तीसरी घुसपैठ, LoC पर हाई अलर्ट।@ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होना पड़ा महंगा,BJD ने दो विधायकों को किया निलंबित।@ अकाल तख्त साहिब के सामने विनम्र सिख के रूप में पेश हुए सीएम भगवंत मान।@ लश्कर कमांडर सैफुल्लाह की नई गीदड़भभकी, पानी के रास्ते 26/11 जैसा हमला करने की धमकी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।
Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

Important....Video

" लाड़की बहन नहीं सुरक्षित CM देवेंद्र फडनवीस मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के गृहराज्य में"

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -