- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- सुरक्षा घोटाले पर बनी अभिषेक बच्चन की “द बिग बुल” का फर्स्ट लुक पोस्टर लांच....
Posted by : achhiduniya
13 February 2020
बोल बच्चन के बाद अजय और अभिषेक की जोड़ी सात साल
बाद एक साथ वापस आ रही है। अभिषेक बच्चन की अपकमिंग मूवी द बिग बुल की रिलीज डेट
सामने आ गई है। इसके साथ ही फिल्म से अभिषेक का फर्स्ट लुक पोस्टर भी लांच किया
गया है। इसमें इलियाना डिक्रूज, निकिता दत्ता और सोहम शाह भी
नज़र आएंगे। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा, 'द बिग बुल रिलीज डेट फाइनल। साथ ही नया पोस्टर भी आउट। फिल्म 23
अक्टूबर को रिलीज होगी।
इस मूवी को कुकी गुलाटी ने डायरेक्ट किया है, जबकि अजय देवगन और आनंद पंडित ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
फिल्म 1992 में कथित तौर पर भारत के सबसे बड़े सुरक्षा घोटाले पर आधारित है। द बिग
बुल के अलावा अभिषेक बच्चन लूडो और बॉब विश्वास में भी नजर आएंगे।

