- Back to Home »
- Politics »
- दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने खोला दिल्ली विधान सभा चुनाव में बीजेपी की खस्ता हालत का राज...?
दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने खोला दिल्ली विधान सभा चुनाव में बीजेपी की खस्ता हालत का राज...?
Posted by : achhiduniya
13 February 2020
दिल्ली विधान सभा चुनावी परिणामो के बाद दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि चुनाव हारे हैं,लेकिन हताश नहीं हुए हैं। करीब 40 फीसदी वोट शेयर आए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है। नतीजों के बाद समीक्षा की जा रही है। मनोज तिवारी ने कहा, मुझे 48 सीटों की जीत का अनुमान था। वो कहीं से गलत नहीं था। आठ फीसदी वोट शेयर बढ़ना मामूली बात नहीं है। हम इसे सीटों में तब्दील नहीं कर पाए। इसकी समीक्षा करेंगे। कुछ आज हुई है कुछ कल करेंगे। लोगों से बात करेंगे। आठ फीसदी बढ़े हुए वोट को 51 फीसदी करने की कोशिश करेंगे। हम जिन विषयों पर नहीं जा पाए उस पर आज से ही काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि
अगर चुनाव में चेहरे के साथ उतरते तो नतीजे कुछ और होते। इसके साथ ही उन्होंने कहा
कि मैनिफेस्टो पहले आना चाहिए था। इसे हम
सही समय से नहीं पहुंचा पाए। इसमें दो रुपये किलो आटा देने का जिक्र था। मनोज
तिवारी ने कहा कि न ही पार्टी ने उनसे इस्तीफा मांगा है और न ही उन्होंने इस्तीफा
दिया है। मनोज तिवारी ने कहा कि गोली मारो वाले नारे बीजेपी की सोच नहीं है।
गद्दार' को सजा देने के लिए देश का कानून काफी है। ऐसी बात नहीं होनी चाहिए। बीजेपी ऐसे नारों का
समर्थन नहीं
करती है। हम शाहीन बाग को आज भी सही नहीं मानते और कल भी नहीं
मानेंगे। सीएए से किसी की नागरिकता नहीं जानी है। सड़क को रोककर बैठना सही नहीं है। मनोज तिवारी ने कहा कि हम चुनाव में हिंदू
मुस्लिम नहीं कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
को शाहीन बाग जाना चाहिए। वे दिल्ली के
मुखिया हैं। शपथ लेने से पहले उन्हें एक बार वहां जाना चाहिए।


