Posted by : achhiduniya 19 February 2020


अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप अपने दो दिवसीय भारत दौर पर 24 फरवरी को अहमदाबाद पहुंचेंगे और अगले दिन दिल्ली रवाना होंगे। दिल्ली में वह पीएम नरेंद्र मोदी के साथ रक्षा व व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में बैठक करेंगे। अहमदाबाद यात्रा से पहले गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने एक विडियो पोस्ट किया है जिसमें कहा गया है, विश्व का सबसे पुराना लोकतंत्र 24 फरवरी को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र से मिलेगा जब ट्रंप यहां एक क्रिकेट स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। वीडियो को राज्य सरकार द्वारा गुजराती 'वॉयस ओवर' के साथ तैयार किया गया है। 
नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम में 1.10 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। विडियो में कहा गया, 'डॉनल्ड ट्रंप अहमदाबाद आने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति हैं और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को उनके साथ होंगे। मजबूत नेतृत्व, मजबूत लोकतंत्र।' कार्यक्रम के अनुसार मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति अहमदाबाद हवाई अड्डे से क्रिकेट स्टेडियम तक 22 किलोमीटर का रोडशो करेंगे। वे स्टेडियम जाने के रास्ते में महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम भी जाएंगे। विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला ने बुधवार को बताया कि ट्रंप उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत पहुंचेंगे। 
श्रृंगला ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच अभूतपूर्व संबंध हैं। उन्होंने कहा कि नमस्ते ट्रंप इवेंट अमेरिका में पिछले साल ह्युस्टन में हुए हाउडी मोदी की तरह होगा। ट्रंप और मोदी इसके बाद अगले दिन 25 फरवरी को रक्षा व व्यापार सहित विभिन्न मुद्दे पर चर्चा करेंगे। पीएम मोदी उनके लिए लंच का भी आयोजन करेंगे। वहीं, शाम के वक्त राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उनके लिए डिनर का आयोजन करेंगे। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता करने की फिलहाल कोई हड़बड़ी नहीं है और वे दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य को देखते हुए फैसला करेंगे।  उनके बीच रक्षा संबंधी कुछ सौदे होने की संभावना है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD की चेतावनी, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम। @ असम में औसत से 29% कम हुई है बारिश, फिर भी बाढ़ के भयंकर संकट से कैसे जूझ रहा है प्रदेश।@ मॉनसून सत्र के पहले सप्ताह में राज्य सभा में 6 प्रतिशत तो लोक सभा में सिर्फ 5 फीसदी हुआ कामकाज।@ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट,चार श्रमिकों की मौत।@ आदर्श स्थिति न हो तो युवा विरोध करते हैं और उन्हें ये करना चाहिए, सरकार ने भी उन्हें नहीं रोका-निर्मला सीतारमण।@ तेज प्रताप जेल में, कई छात्रों पर केस, तेजस्वी बोले- प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR नहीं हटे तो करेंगे बड़ा प्रदर्शन।@ जंतर मंतर के विरोध प्रदर्शन पर बोले उद्धव ठाकरे- लोकतंत्र को मिली ऑक्सीजन।@ कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया का चुनावी राजनीति से संन्यास, बोले- 2028 में नहीं लड़ूंगा चुनाव।@ इस्तीफे से मेरी बेटी वापस नहीं आएगी, पेपर लीक के दोषियों को फांसी हो, खुदकुशी करने वाली छात्रा की मां।@ इंसान जैसी दिखने वाली रोबोट बनी टीचर,अमेरिका के हाई स्कूल में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट।@ मीराबाई चानु ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड ऋषिकांत सिंह ने जीता सिल्वर।@ बिहार CJP आंदोलन-तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, जेल भेजे गए सिवान में AK-47 से फायरिंग का सनसनीखेज दावा। @ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट, चार श्रमिकों की मौत।@ नंदन नीलेकणी की अगुवाई में बनी हाई पावर्ड टास्क फोर्स,पेपर लीक पर PM मोदी ने का नया वीडियो संदेश।@ कांवड़ यात्रा में इस बार दिखेगा भक्ति का नया रंग, ट्रेंड में हैं महादेव वाली ये भगवा टी-शर्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -