Posted by : achhiduniya 19 February 2020


उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर सबसे आक्रमक रुख अपनाते हुए कहा कारसेवकों पर गोली चलाने की घटना का जिक्र करते हुए विपक्ष खासकर समाजवादी पार्टी को घेरते हुए कहा, जिन लोगों ने अयोध्या में रामभक्तों पर गोली चला कर रामनगरी की मान्यता को दूषित करने का प्रयास किया था, वो आज उपद्रवियों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई पर हमसे जवाब मांग रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ये तीखा हमला विधानसभा में बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद ज्ञापन के वक्त दिया। मुख्यमंत्री ने हिंसा करने वालों को सियासी संरक्षण मिलने का भी शक जताया, उन्होंने कहा CAA के खिलाफ हुई हिंसा सोचने पर मजबूर करती है कि आंदोलन की आड़ में जो लोग हिंसा कर रहे थे उनको राजनीतिक संरक्षण तो नहीं मिला था। 
हालांकि उन्होंने ये भरोसा भी जाहिर किया कि उनकी सरकार हर स्थिति का सामना करने को तैयार है और हिंसा का असर आम लोगों पर नहीं होने देगी। उन्होंने सदन को जानकारी दी कि जब 15 दिसंबर को जामिया में हिंसा हुई तो उन्होंने प्रदेश में अधिकारियों को अलर्ट रह कर स्थिति न बिगड़ने देने का निर्देश दिया।  मुश्किल वक्त में उत्तर प्रदेश पुलिस AMU के बाहर डटी रही और स्थिति को बिगड़ने नहीं दिया। मुख्यमंत्री ने कहा,अलीगढ़ सुरक्षित था है और रहेगा। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी इशारों-इशारों में हमला बोला. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को बोलने की आजादी है,लेकिन उन्हें संविधान की मर्यादा को ध्यान में रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने संविधान और महिलाओं की इज्जत को तार-तार किया है वही लोग संविधान और महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं। 
विपक्ष से योगी आदित्यनाथ ने कड़े शब्दों में कहा कि विपक्ष सदन में तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करता है। उन्होंने विपक्ष को सलाह दी कि उसे ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि विपक्ष के नेता सदन में जो कुछ भी बोलते हैं वो रिकॉर्ड होता है। योगी ने कहा,अगर 5 वर्ष के बसपा के शासनकाल की बात करें तो कई चीनी मिले बंद की गई हैं। जो लोग राष्ट्रीय सुरक्षा को आघात पहुंचाना चाहते हैं और उन्होंने टेरर फंडिंग की। ऐसे लोग जितनी सहानुभूति राष्ट्रीय सुरक्षा को ठेस पहुंचाने वालों से दिखाते हैं उतनी सहानुभूति गरीब किसानों के लिए दिखाते तो हमें प्रशंसा होती। सरकार की तारीफ करते हुए सीएम योगी बोले, सरकार किसी भी प्रदेश के किसी भी जाति के लोग के साथ अन्याय नहीं होने देगी। सपा, बसपा को और कांग्रेस को सबको मौका मिला है, कोई यह नहीं कह सकता है कि हमें मौका नहीं मिला। मुद्दा ये है कि जनता को देने के समय किसने क्या दिया। सीएम योगी ने कहा जब सपा की सरकार आती तो अनुसूचित जाति के बच्चे छूट जाते हैं और जब बसपा की सरकार आती तो पिछड़ी जाति के बच्चे छूट जाते हैं। 
मगर छात्रवृत्ति की बात करें तो हमने इस वर्ष 26 जनवरी को छप्पन लाख छात्रों को छात्रवृत्ति दी, जिसमें से 28 लाख बच्चे पिछड़ी जाति के हैं। मुख्यमंत्री योगी ने एक तरफ विपक्ष पर हमला बोला तो दूसरी तरफ विपक्ष को सकारात्मक काम करने की चुनौती भी दी। उन्होंने कहा,हम विपक्ष को प्रस्ताव देते हैं कि हर एक ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय होना चाहिए।  इसमें आप भी प्रस्ताव लाएं।  4300 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र SP शासन के समय बंद हो गए थे हमने उन्हें आबाद किया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की तारीफ करते हुए CM योगी बोले,एक भी दंगाई घटना उत्तर प्रदेश में नहीं हुई अगर कोई मरने के लिए कह ही रहा है तो जिंदा कैसे जाएगा। मरने वाले सभी उपद्रवियों की गोली से मरे हैं। कोई भी पुलिस की गोली से नहीं मरा है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

बसंत पंचमी पर एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई।@ वैष्णो देवी यात्रा स्थगित, कटरा में भारी बारिश और भवन में बर्फबारी, जम्मू में मौसम बेहद खराब।@ राहुल गांधी से खफा शशि थरूर, कांग्रेस की बैठक से कर सकते हैं किनारा- सूत्र।@ जनगणना 2027: 1 अप्रैल से पूछे जाएंगे ये 33 सवाल, सरकार ने जारी की पूरी लिस्ट।@ नोएडा के शिव नादर स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस।@ गैंगस्टर रवि पुजारी गिरफ्तार, रेमो डिसूज़ा से रंगदारी और धमकी मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई।@ हिंसा की विचारधारा को छोड़ विकास की मुख्यधारा से जुड़ें-अमित शाह ने नक्सलियों से की अपील।@ युवराज मेहता के डूबने पर NGT ने नोएडा की डीएम से मांगा जवाब, सिंचाई विभाग की लापरवाही भी सामने आई।@ छत्तीसगढ़ के स्टील प्लांट में हादसा, बिहार के 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम।@ अदाणी टोटल गैस 3 महीने में 34,000 घरों को दिए PNG कनेक्शकन, अदाणी एनर्जी ने हासिल की ये उपलब्धि।@ तिरुपरंकुंद्रम दीपथून विवाद केस में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और ASI से मांगा जवाब।@ सीमाएं होंगी और सुरक्षित, भारत-EU डिफेंस डील से बढ़ेगा भरोसा।@ चुनाव आयोग ने लॉन्च किया ECINet App, ऐप से मिलेगी सटीक जानकारी।@ US-हिरासत में 5 साल का बच्चा, ट्रंप के अधिकारियों पर भड़कीं कमला हैरिस।@ संजय कपूर प्रॉपर्टी मामला, प्रिया कपूर ने शुरू की कानूनी लड़ाई।@ गोरखपुर से रिवॉल्वर रानी गिरफ्तार, 150 से ज्यादा लोगों से की ठगी।@ धार भोजशाला में आज नमाज और पूजा एक साथ, पुलिस के 8000 जवान तैनात।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

" लाड़की बहन नहीं सुरक्षित CM देवेंद्र फडनवीस मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के गृहराज्य में"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -