- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- पोस्टपेड, प्रीपेड दोनों सुविधाओ से होगा लेस बिजली स्मार्ट मीटर...जाने क्या होंगे आपको फायदे...
Posted by : achhiduniya
26 February 2020
केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री आर के सिंह ने कहा भारत सरकार के स्मार्ट मीटर नेशनल प्रोग्राम के तहत पूरे भारत में 10 लाख स्मार्ट मीटर लगाने की घोषणा है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और बिहार में पहले से ही काम कर रहे इन स्मार्ट मीटरों का उद्देश्य बिजली वितरण प्रणाली में और निपूर्ण बनना है। जिससे सेवाओं को बेहतर बनाया जा सके। विद्युत मंत्री ने इस अवसर पर स्मार्ट मीटर नेशनल प्रोग्राम, नेशनल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रोग्राम पहल कार्यक्रमों के डैशबोर्ड का भी शुभारंभ किया। इस डैश बोर्ड के जरिए कार्यक्रमों की प्रगति और इसके प्रभाव की निगरानी की जा सकती है।
इसके अलावा एक
मोबाइल एप्लिकेशन - ईके ईईएसएल- का भी शुभारंभ किया गया है। मोबाइल की तरह
पोस्टपेड, प्रीपेड दोनों सुविधाएं रहेंगी, उपभोक्ता 50 रुपये से लेकर खपत तक अमाउंट का रिचार्ज करवा सकते हैं। जितना
रिचार्ज उतनी ही बिजली मिलेगी। अगला रिचार्ज कराने पर पीछे वाला बचा रिचार्ज आगे
ऐड हो जाएगा। जरूरत न होने पर मीटर बंद भी करा सकते हैं। तय चार्ज के हिसाब से
एकमुश्त या किश्त में भुगतान करना होगा। इससे बिजली चोरी, लोड
सिस्टम, बिल मिलना भरना आदि झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। स्मार्ट
मीटर से क्या होगा- घर में बिजली का तय लोड से ज्यादा हुआ तो बिजली सप्लाई तत्काल
बंद हो जाएगी। लोड वापस नियंत्रण हुआ तो सप्लाई फिर चालू होगी। ओवरलोड नहीं होगा।
रीडिंग
लेने कोई नहीं आएगा। हर पल की रीडिंग बिजली कंपनी दफ्तर से ही रियल टाइम देख पाएगी।
उसी के आधार पर बिल तैयार होगा। बिजली का बिल एडवांस जमा करने वालों के लिए प्री-पेड
की सुविधा भी मीटर में होगी। इससे घर बंद होने की स्थिति बेवजह बिजली बिल का
भुगतान नहीं करना पड़ेगा। किस ट्रांसफार्मर से कितनी बिजली भेजी गई। कहां कितनी खपत
हुई। इस सब बातों का एनर्जी ऑडिट होगा। बिल तय अवधि तक नहीं जमा हुआ तो सप्लाई
ऑटोमेटिक बंद हो जाएगी। बिल जमा करने पर दोबारा चालू हो जाएगी। किसी लाइन स्टॉफ को
इसके लिए अतिरिक्त समय देना नहीं होगा।


