- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- मंगल-चांद की दूरी तय करने के बाद भारत सूर्य तक पहुंचने की तैयारी में.... इसरो
Posted by : achhiduniya
26 February 2020
इसरो इस्ट्रैक्ट के निदेशक प्रो वीवी श्रीनिवासन ने नए प्रयोगों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सूर्य तक अभी किसी भी देश की पहुंच नहीं है। आदित्य एल-1 को 1.5 मिलियन किमी की दूरी तय करनी होगी। इसका ऑर्बिटल पीरियड करीब 178 दिन का होगा। इसरो ने सूर्य तक पहुंचने के लिए आदित्य एल-1 मिशन की तैयारी भी शुरू कर दी है। टेस्टिंग और शोध का सिलसिला चल रहा है। पीएसआईटी में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने इसरो के कई वैज्ञानिक बुधवार को आए थे। इसरो इस्ट्रैक्ट के निदेशक प्रो. वीवी श्रीनिवासन ने बताया कि इसरो लगातार नए-नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। जल्द ही गगनयान को भेजने की तैयारी है।
उम्मीद है कि इसे वर्ष 2022 तक सफल हो
जाएगा। गगनयान कार्यक्रम के तहत दो अनमैंड और एक मैंड अंतरिक्ष यान भेजा जाना है।
इसके जरिए अंतरिक्ष पर मानव के जीवन पर अहम जानकारी मिल सकेगी। यह देश का पहला
मानव अंतरिक्ष यान होगा। इस यान से भेजे जाने वाले मानव को विशेष प्रशिक्षण दिया
जाएगा। इसरो इस्ट्रैक्ट के निदेशक प्रो. वीवी श्रीनिवासन ने बताया कि चंद्रयान-2
पूरी तरह सफल नहीं हुआ। अंतिम समय में कंट्रोल सिस्टम साफ्टवेयर में तकनीकी
गड़बड़ी के कारण रोवर और लैंडर सही ढंग से लैंड नहीं कर पाए। इससे मिशन की पूरी
सफलता नहीं हुई। हालांकि आर्बिटर सही ढंग से काम कर रहा है।
जल्द ही चंद्रयान-3 की
तैयारी चल रही है। मार्च माह से इस पर काम शुरू हो जाएगा। चंद्रयान-2 में जो
कमियां सामने आई हैं या गड़बड़ी हुई है,इसे
सुधारा जाएगा। चंद्रयान-3 में सिर्फ उतना ही बदलाव किया जाएगा, जो चंद्रयान-2 में कमी मिली है। इस बार चंद्रयान-3 पूरी तरह सफल रहेगा।


