- Back to Home »
- Agriculture / Nature »
- आलू,प्याज,टमाटर जैसी सब्जियों के दामो पर नजर रखने के लिए सरकार ने बनाया 'मार्केट इंटेलिजेंस एंड अर्ली वॉर्निंग सिस्टम' पोर्टल...
आलू,प्याज,टमाटर जैसी सब्जियों के दामो पर नजर रखने के लिए सरकार ने बनाया 'मार्केट इंटेलिजेंस एंड अर्ली वॉर्निंग सिस्टम' पोर्टल...
Posted by : achhiduniya
27 February 2020
सहकारी संस्था नेफेड ने पोर्टल
को विकसित किया है। नेफेड के अधिकारी एस.के.सिंह के अनुसार पोर्टल में एग्रीवॉच की
निगरानी वाली 128 मंडियों में थोक कीमतों को दिखाया जाएगा। साथ ही एगमार्क द्वारा
1200 मंडियों के आंकड़ों को दिखाया जाएगा। पोर्टल में आलू, प्याज और टमाटर
की खेती करने वाले राज्यों के साथ ही इनकी ज्यादा खपत वाले मंडियों में कीमतों पर
नजर रखी जाएगी। गौरतलब है कि बीते साल प्याज के दाम 150 रुपए से अधिक हो गए थे।
केंद्रीय
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने बताया कि सिस्टम की सहायता से
राज्य सरकार को समय रहते अलर्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि टमाटर, प्याज और आलू की कीमतें फसल आने के समय अगर तीन साल के निचले स्तर पर
गिरती हैं या सालभर पहले के मुकाबले कीमत में 50% से अधिक
गिरावट आती है तो पोर्टल अलर्ट बता देगा। सरकार ने टमाटर, प्याज
और आलू जैसी फसलों की उपज को समय से खरीदने की तैयारी की है।
इसके लिए सरकार ने एक
पोर्टल 'मार्केट इंटेलिजेंस एंड अर्ली वॉर्निंग सिस्टम'
(MIEWS) की शुरुआत की है। इस पोर्टल से कच्ची फसलों के मूल्य में
आने वाले उतार-चढ़ाव पर नजर रखी जा सकेगी। केंद्रीय मंत्री कौर ने कहा कि पोर्टल
पर फसलों की उत्पादकता, उत्पादन, मूल्य,
आयात और निर्यात जैसी गतिविधियों की जानकारी मिलेगी।


