- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- हमारे नेताओं में अहंकार आ गया है,दिल्ली विधानसभा चुनाव हार के बाद कांग्रेसी नेता एक दूसरे पर फोड़ रहे शिकस्त का टिकरा....
हमारे नेताओं में अहंकार आ गया है,दिल्ली विधानसभा चुनाव हार के बाद कांग्रेसी नेता एक दूसरे पर फोड़ रहे शिकस्त का टिकरा....
Posted by : achhiduniya
13 February 2020
दिल्ली के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन
से आहत पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ ही
उन्होंने पार्टी नेताओं के बीच आपसी विवाद, अहंकार
आदि को लेकर भी टिप्पणी की है। जयराम रमेश ने कहा कि आज की तारीख में कांग्रेस के
नेता अप्रासंगिक होते जा रहे हैं। अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले दिनों में पार्टी की
पहचान खत्म हो जाएगी और यह लोगों के बीच अप्रासंगिक हो जाएगी। कांग्रेस के वरिष्ठ
नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने दिल्ली चुनाव के परिणाम को पार्टी के
लिए अप्रासंगिक होने का खतरा करार दिया है। जयराम रमेश ने कांग्रेस संगठन में
आमूलचूल बदलाव की सलाह दी है।
![]() |
| [पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश - कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली] |
साथ ही यह भी कहा है कि अगर समय रहते पार्टी सचेत न
हुई, तो यह अप्रासंगिक हो जाएगी।
जयराम रमेश के अलावा दक्षिण भारत के एक अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी वीरप्पा
मोइली ने भी चुनाव परिणामों को लेकर ऐसा ही अंदेशा जताया है। कांग्रेस पार्टी के
वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने भी दिल्ली चुनाव के नतीजों को लेकर बयान दिया है।
मोइली ने पार्टी की स्थिति को देखते हुए तुरंत एक्शन लेने की सलाह दी है। उन्होंने
कहा, कांग्रेस के नेताओं को आत्ममंथन करना होगा।
उन्हें पार्टी की
ऐसी स्थिति पर विचार करना होगा, वरना आने वाले दिनों में जनता
हमें नकार देगी। पार्टी नेताओं के अहंकार पर वीरप्पा मोइली ने कहा, हमारे नेताओं में अहंकार आ गया है। 6 साल तक सत्ता से बाहर रहने
के बाद भी वे खुद को मंत्री समझते हैं। जयराम रमेश ने कांग्रेस पार्टी में स्थानीय
स्तर पर नेतृत्व को बढ़ावा देने की भी पैरवी की। उन्होंने कहा कि पार्टी में निचले
स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बढ़ावा देना होगा। उन्हें फैसले लेने की
स्वतंत्रता देनी होगी। जब तक हम स्थानीय स्तर के नेताओं को बढ़ावा नहीं देंगे, पार्टी संगठन को मजबूत करना नामुमकिन है।


