- Back to Home »
- Crime / Sex »
- चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर लगा चोरी का इल्जाम जाने क्या है पूरा मामला....?
Posted by : achhiduniya
27 February 2020
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अपने अभियान 'बात बिहार की' में कांग्रेस के डेटा
एनालिटिक्स कॉर्डिनेटर शाश्वत गौतम द्वारा तैयार की गई सामग्री का इस्तेमाल किया। बात
बिहार की में कथित साहित्यिक चोरी करने का आरोप लगा है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत
में गौतम ने अपने पूर्व सहयोगी ओसामा का नाम भी आरोपी के तौर पर लिया है। शिकायत
के मुताबिक ओसामा को सामग्री के बारे में जानकारी थी और ऐसा संदेह है कि उसी ने यह
सब किशोर को उपलब्ध करवाया।
अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय दंड
संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी एवं बेईमानी) तथा 406 (विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि
मामले की जांच जारी है। गौतम पिछले वर्ष कांग्रेस में शामिल हुए थे। उससे पहले वह
थिंक टैंक एडीआरआई से जुड़े थे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सलाहकार के रूप में
उन्होंने सेवाएं दी। जद(यू) से निकालने जाने के बाद किशोर ने 18 फरवरी को अपना अभियान शुरू किया था।

