- Back to Home »
- Discussion »
- मुंह चलाने में और देश चलाने में बहुत अंतर होता है..... MP - CM कमलनाथ ने कसा पीएम मोदी पर तंज़...
Posted by : achhiduniya
13 February 2020
MP-CM
कमलनाथ ने कहा, मोदी जी
ध्यान मोड़ने के लिए कभी राष्ट्रवाद की बात करेंगे, कभी पाकिस्तान
की बात करेंगे लेकिन नौजवानों और किसानों की बात नहीं करेंगे। मुंह चलाने में और
देश चलाने में बहुत अंतर होता है। कमलनाथ
इससे पहले भी बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था समेत कई मुद्दों
को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोल चुके हैं। कमलनाथ सरकार द्वारा शहरी बेरोजगारों
के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री युवा स्वाभिमान योजना' के तहत बेरोजगारों को अब चार हजार रुपये की जगह पांच हजार रुपये
मासिक मिलेंगे।
सूबे के जनसंपर्क मंत्री
पीसी शर्मा ने इस बारे में कहा था,राज्य
के शहरी गरीब युवाओं के लिए 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री
युवा स्वाभिमान योजना चलाई गई है। इस योजना में युवाओं को प्रशिक्षण के साथ चार
हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाता है। इसे बढ़ाकर अब पांच हजार रुपये किया जा रहा
है। कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखने वाले सीएम
कमलनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मुंह चलाने और देश चलाने
में बहुत अंतर होता है।

