Posted by : achhiduniya 16 February 2020


प्रधानमंत्री बनने के बाद दूसरी बार वाराणसी पहुंचे नरेंद्र मोदी शैव समुदाय से जुड़े जंगमवाड़ी मठ पहुंचे। इसके बाद उन्होंने चंदौली के पड़ाव में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 63 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। पीएम मोदी ने वाराणसी में लगभग 1200 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने काशी से महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर को जोड़ने वाली काशी-महाकाल एक्सप्रेस को भी झंडी दिखाई। राम मंदिर का जिक्र करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा, राम मंदिर का विषय दशकों से अदालतों में उलझा हुआ था। अब मंदिर निर्माण का रास्ता हो चुका है। सरकार ने ट्रस्ट के निर्माण की घोषणा की है, जो मंदिर निर्माण का कार्य देखेगा। अयोध्या में राम मंदिर से जुड़ा एक और बड़ा फैसला किया गया है। 
67 एकड़ अदिग्रहीत जमीन भी ट्रस्ट को ही ट्रांसफर कर दी जाएगी। जल्द ही अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर तैयार होगा। नागरिकता संशोधन कानून पर मचे सियासी बवाल और शाहीन बाग सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने साफ किया है कि वह इस फैसले पर पूरी तरह कायम रहेंगे। दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दूसरे दौरे पर 1200 करोड़ रुपये की सौगात देने के बाद पीएम ने कहा कि ये फैसले (सीएए, आर्टिकल 370) जरूरी थे, फिर भी तमाम दबावों के बावजूद हमने ये फैसले लिए। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि हम इन फैसलों पर आगे भी कायम रहेंगे। सीएए का जिक्र करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा, 'महाकाल के आशीर्वाद से हम वे फैसले लेने में सक्षम हुए, जो लंबे समय से रुके हुए थे। आर्टिकल 370 हो या सीएए हो, हमने तमाम दबावों के बाद भी ऐसे फैसले लिए।
मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि महाकाल के आशीर्वाद से लिए गए इन फैसलों पर आगे भी कायम रहेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, संस्कृति से जुड़े इन कार्यों के लिए मैं वाराणसी और पूर्वांचल के लोगों को बधाई देता हूं। पिछले कुछ सालों में वाराणसी में लगभग 25 हजार करोड़ की योजनाएं या तो पूरी हो चुकी हैं, या काम जारी है। यह सब महादेव की इच्छा है, बाबा भोले का ही आशीर्वाद है। बाबा ने हमें इसकी जिम्मेदारी दी है। चौकाघाटा-लहरतारा फ्लाइओवर बन जान से जाम की समस्या खत्म होगी। 16 सड़कें बनाई गईं, उनका भी लोकार्पण हुआ है। इनसे यात्रियों को बहुत लाभ होगा। कनेक्टिविटी के ये काम आपके आराम के साथ-साथ रोजगार को भी जन्म देंगी। पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ असम में अब 18 साल से अधिक उम्र वालों का नहीं बनेगा आधार, घुसपैठियों पर नकेल के लिए हिमंता का बड़ा फैसला।@ दिल्ली पुलिस थानों में अब हर हफ्ते जनसुवाई, बड़े अधिकारी सुनेंगे समस्या, तत्काल होगा समाधान @ पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप फ्रांस में करेंगे मुलाकात, व्हाइट हाउस ने की पुष्टि।@ नोएडा एयरपोर्ट से इंडिगो की सबसे पहली उड़ान, लखनऊ से आएंगे खास मेहमान, जानें पहले दिन का पूरा शेड्यूल।@ IAEA प्रमुख का बड़ा बयान, भारत का कल्पक्कम रिएक्टर पूरी तरह सुरक्षित, इंडिया का रिकॉर्ड बेदाग।@ होर्मुज में नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं', जयशंकर से बोले रुबियो-भारत ने भी खूब सुनाया।@ राजस्थान: दुल्हन शादी के 4 महीने बाद ही प्रेमी के साथ साइकिल से भागी, CCTV में कैद हुई घटना, गहने भी ले गई।@ CBI के जाल में फंसा नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे का सीनियर इंजीनियर, ठेकेदार से मांगी थी घूस, रंगे हाथ पकड़ाया।@ नोएडा एयरपोर्ट से फ्लाइट ही नहीं, रैपिड रेल और बुलेट ट्रेन भी मिलेगी, मेट्रो के साथ जेवर रेलवे स्टेशन होगा।@ रोशन आनंद सर के भाई प्रिंस की संदिग्ध हालात में मौत, खान सर की कोचिंग पर हुए हमले में था आरोपी।@ पटना में छात्रों का जबरदस्त हंगामा, ट्रेन लेट होने के कारण स्टेशन पर की तोड़फोड़, कई पुलिसकर्मी घायल।@ ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश! क्रिस्टल MDMA के साथ 2 नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार।@ बिहार सरकार का बड़ा फैसला, राजगीर समेत कई पर्यटनस्थल के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा।@ जयपुर में कच्छा-बनियान गिरोह की दस्तक, CCTV देख उड़े होश।@ देहरादून में हिंदू युवक की हत्या से तनाव, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -