- Back to Home »
- Sports »
- 29 मार्च से शुरू होने वाले IPL पर कोरोना वाइरस के चलते रद्द होने की खबर पर क्या बोले BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली...
29 मार्च से शुरू होने वाले IPL पर कोरोना वाइरस के चलते रद्द होने की खबर पर क्या बोले BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली...
Posted by : achhiduniya
06 March 2020
भारत में अभी तक कोरोना वायरस के 30 मामलों की
पुष्टि हो चुकी है। BCCI ने केंद्र सरकार की सिफारिश पर कुछ गाइडलाइंस जारी
करने का विचार कर रही है। ये गाइडलाइंस खिलाड़ियों, एयरलाइंस
कंपनियों, टीम के होटलों, ब्रॉडकास्ट क्रू और IPL आयोजन से जुड़े सभी लोगों के लिए होगी। BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने साफ
कर दिया है कि टूर्नामेंट तय समय और शेड्यूल के अनुसार ही होगा। उन्होंने आगे कहा
कि बोर्ड लीग को इस खतरे से बचाने के लिए जरूरी कदम उठाएगा। आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज 29 मार्च
से होगा। इस सीजन का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच
खेला जाएगा। खतरे से बचने के लिए BCCI स्थिति
पर पूरी तरह से नजर रखे हुए हैं। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष बृजेश पटेल
ने कहा कि आईपीएल से पहले टीम इंडिया को साउथ
अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है।
सब कुछ तय समय पर ही होगा। भारतीय टीम 12 से 18 मार्च के बीच साउथ अफ्रीका
के खिलाफ तीन वनडे मैचों की घरेलू सीरीज खेलेगी। सौरव गांगुली और बृजेश पटेल के आईपीएल में कोरोना वायरस के खतरे से इंकार
करने के बाद बीसीसीआई अधिकारियों ने स्थिति की जांच के लिए खेल मंत्रालय के साथ संपर्क
किया। रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई अधिकारियों ने खेल मंत्रालय के साथ आईपीएल से
पहले सेहत पर प्रभाव की सलाह को लेकर टेलीकॉन्फ्रेंस की। एक सूत्र के मुताबिक BCCI अधिकारियों ने कुछ मीटिंग की और वह कोरोना वायरस से उत्पन्न
स्थिति का आंकलन करना चाहते थे। वे सभी डाटा जुटा रहे हैं और अगले दो या तीन दिन
में कोई फैसला लेंगे। खेल मंत्रालय इसमें दखल नहीं दे सकता है कि इवेंट कहां और कब
आयोजित किया जाना चाहिए। बीसीसीआई के अलावा नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया भी खेल
मंत्रालय के संपर्क में है।

