- Back to Home »
- State News »
- महाराष्ट्र महाविकास अघाड़ी सरकार का पहला बजट पेश किया वित्त व उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने किए बड़े ऐलान...
महाराष्ट्र महाविकास अघाड़ी सरकार का पहला बजट पेश किया वित्त व उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने किए बड़े ऐलान...
Posted by : achhiduniya
06 March 2020
महाराष्ट्र शिवसेना-राकंपा-कांग्रेस महाविकास अघाड़ी सरकार का पहला बजट पेश करते हुए वित्त व उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, 80 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लिए राज्य सरकार कानून बनाएगी। बजट में ऐलान किया गया कि राज्य सरकार दो लाख किसानों के दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करेगी। बजट में ऐलान किया गया है कि नगर विकास विभाग के लिए 6025 करोड़ रुपये दिये जाएंगे। पवार ने कहा कि इस वर्ष महाराष्ट्र की विकास दर में गिरावट आ सकती है। इसके घटकर 5.7% रहने की संभावना है। सरकार नए मेडिकल कॉलेज बनाएगी और डॉक्टर्स की संख्या भी बढ़ाएगी।
प्राथमिक उपचार की व्यवस्था को सही करने के लिए 5,000 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे। साथ ही 1074 ग्राम पंचायतों के लिए 1 हजार
करोड़ रुपये की राशि अनुमोदित की गई है। बजट में कहा गया है कि राज्य में ऊर्जा
क्षेत्र के विकास के लिए 8 हजार करोड़ रुपये खर्च किये
जाएंगे। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में महाराष्ट्र भवन का निर्माण भी प्रस्तावित
किया गया है। शिक्षा पर महाराष्ट्र सरकार ने 6 हजार
करोड़ खर्च करने का प्रस्ताव किया है। राज्य सरकार 1600 नई बसें खरीदेगी जिसमें इंटरनेट की सुविधा भी होगी। साथ ही 10 हजार करोड़ रुपये खर्च कर हर साल एक लाख नए सोलर पंप लगाए
जाएंगे।
पवार ने ऐलान किया है कि विधायकों को मिलने वाले लैड फंड को 2 से बढ़ाकर तीन करोड़ रुपये किया गया है। सरकार ने बजट में दावा
किया है कि पांच साल में पांच लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी। इसके साथ ही
मुंबई-गोवा हाईवे पर भूमि अधिग्रहण के लिए खर्च होने वाले 1200 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गए हैं।


