- Back to Home »
- State News »
- कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए हज हाउस को 500 बेड के आइसोलेशन सेंटर बनाने की तैयारी में योगी सरकार...
कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए हज हाउस को 500 बेड के आइसोलेशन सेंटर बनाने की तैयारी में योगी सरकार...
Posted by : achhiduniya
07 March 2020
उत्तर प्रदेश के आगरा के 5 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। गाजियाबाद के एक व्यक्ति में भी कोरोना वायरस के
संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह व्यक्ति हाल
ही में ईरान से लौटा था। इसके अलावा तीन मामले केरल से थे जिन्हें अस्पताल से इलाज
के बाद छुट्टी मिल चुकी है। उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश
स्वास्थ्य विभाग ने गाजियाबाद के अर्थला में बने आला हजरत हज हाउस को 500 बेड के
आइसोलेशन सेंटर में बदलने का निर्णय लिया है। इस आइसोलेशन सेंटर में कोरोना वायरस
से
संक्रमित या ग्रसित मरीजों को रखा जाएगा। आइसोलेशन सेंटर बनाने से पहले उत्तर
प्रदेश प्रशासन के अधिकारियों के अलावा अल्पसंख्यक बोर्ड के अधिकारियों ने भी हज
हाउस का निरीक्षण किया। कोरोना वायरस के संदिग्धों को 14 से 28 दिन तक इस आइसोलेशन
सेंटर में ऑब्जरवेशन में रखा जाएगा। किसी मरीज के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद
उसे इलाज के लिए दिल्ली भेजा जाएगा। इस 500 बेड के आइसोलेशन सेंटर में गाजियाबाद
जिला अस्पताल के डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। इस हज हाउस
को अगले तीन से चार
दिनों के अंदर कोरोना आइसोलेशन सेंटर में तब्दील कर दिया जाएगा। गाजियाबाद के इस
हज हाउस में कई बड़े कमरे हैं और मरीजों की आवश्यकता की सभी मूलभूत सुविधाएं मौजूद
हैं। इसलिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने इस हज हाउस को आइसोलेशन सेंटर बनाने का
फैसला किया है। हज हाउस अखिलेश की सरकार में बना था।


