- Back to Home »
- State News »
- महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने की “CAA-NPR” से न डरने की अपील इससे किसी की नागरिकता नहीं जाएगी...
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने की “CAA-NPR” से न डरने की अपील इससे किसी की नागरिकता नहीं जाएगी...
Posted by : achhiduniya
01 March 2020
पिछले दिनों दिल्ली की यात्रा पर आये महाराष्ट्र
के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पीएम से मुलाकात के बाद कहा था कि नागरिकता संशोधन
कानून से किसी को डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा था कि CAA पर मुसलमानों को डराया जा रहा है। पीएम मोदी के हवाले से
उद्धव ने यह भी कहा कि NRC असम के अलावा पूरे देश में कहीं
लागू नहीं होने जा रहा है। शिवसेना प्रमुख ने यह भी साफ कर दिया कि महाराष्ट्र में
NPR की प्रक्रिया को उनकी सरकार आगे बढ़ाएगी। महाराष्ट्र के
डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून {CAA} और NPR से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी।
अजित पवार ने कहा है कि कुछ लोग CAA और NPR को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। अजित पवार ने
कहा है कि CAA और NPR से किसी की
नागरिकता नहीं जाएगी। ऐसे में महाराष्ट्र में बिहार की तर्ज पर इसके खिलाफ कानून
पास करने की जरूरत नहीं है। अजित पवार पार्टी की एक बैठक में बोल रहे थे।

