- Back to Home »
- Politics »
- बीजेपी में शामिल होते ही पूर्व कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के राज्य सभा भेजने के साथ मंत्री बनने की अटकले तेज....
बीजेपी में शामिल होते ही पूर्व कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के राज्य सभा भेजने के साथ मंत्री बनने की अटकले तेज....
Posted by : achhiduniya
10 March 2020
कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया
ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के बाद
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफा सौंप दिया है। सिंधिया के साथ उनके
समर्थन वाले 14 विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया है। सिंधिया एक दिन पहले यानी 9 मार्च को ही इस्तीफा लिख दिया था। वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी
पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से सिंधिया को पार्टी से निकाल दिया है। सूत्रो के अनुसार
सिंधिया को मध्य प्रदेश से राज्यसभा में भेजा जाएगा और केन्द्रीय मंत्रि मंडल में
मंत्री पद दिया जाएगा। वहीं मध्य प्रदेश में आज शाम को होने वाली बीजेपी विधायक दल
की बैठक में शिवराज सिंह चौहान को विधायक दल का नेता चुना जाएगा।
