- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद क्या बोली बुआ व भाजपा नेता यशोधरा राजे सिंधिया...?
Posted by : achhiduniya
10 March 2020
पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के
कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से मंगलवार को इस्तीफा देने के बाद उनके समर्थकों ने
भी पार्टी को अलविदा कहना शुरू कर दिया है। सिंधिया के वफादार माने जाने वाले शहर
कांग्रेस समिति के अध्यक्ष प्रमोद टंडन ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ दी।
टंडन ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे त्यागपत्र में कहा, मैं विगत 13 वर्षों से इंदौर शहर कांग्रेस समिति का अध्यक्ष रहा
हूं जिसने पार्टी के विपक्ष में रहने के दौरान कार्य किया,लेकिन कांग्रेस के राज्य की सत्ता में आते ही वे दलाल और
अवसरवादी लोग सर्वेसर्वा हो गये जो उस समय कहीं नजर नहीं आते थे जब पार्टी विपक्ष
में थी।
कांग्रेस ने भी ज्योतिरादित्य को 'पार्टी
विरोधी गतिविधियों' में शामिल होने पर पार्टी से निष्कासित कर दिया
है। ज्योतिरादित्य के कांग्रेस छोड़ने पर उनकी बुआ और भाजपा नेता यशोधरा राजे
सिंधिया ने खुशी जाहिर की है.उन्होंने
ट्वीट करते हुए लिखा है, राजमाता के रक्त ने लिया
राष्ट्रहित में फैसला. साथ चलेंगे, नया देश
गढ़ेंगे,अब मिट गया हर फासला,
ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कांग्रेस छोड़ने के साहसिक कदम का मैं आत्मीय स्वागत
करती हूं।

