- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- आलू का हलवा रेसिपी बनाने की विधी के साथ आलू के छिलको के फायदे जानकार दंग रह जाएँगे आप....?
Posted by : achhiduniya
09 March 2020
आलू का हलवा बनाने के लिए सामग्री:- इस हलवे को आप कभी भी बनाकर खा सकते हैं। इस हलवे को 15 मिनट
में तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए आपको उबले हुए आलू, चीनी, दूध, काजू और बादाम की जरूर होती है। 3 बड़े (उबले हुए) आलू,1 टेबल स्पून घी,1/2 कप
चीनी,1/2 कप दूध,आधा बड़ा चम्मच (हल्के भूनकर
कटे हुए) काजू,1/4 बड़ा चम्मच (फलेक्स और कटे हुए) बादाम,एक चुटकी इलाइची पाउडर,1/2
टेबल स्पून किशमिश। आलू का हलवा बनाने की विधि:- आलू को
उबालकर उसे छिलके उतार लें। जब यह हो जाए तो इन्हें हाथ से मैश कर लें। एक पैन में
थोड़ा घी डालें और इसे गर्म करें।
इसमें मैश किए हुए आलू डालें और इसे 1 से 2 मिनट
रोस्ट करें। इसे दूध, चीनी और किशमिश डालें और आलुओं
के साथ अच्छे से मिलाएं। इसे 8 से 10 मिनट के लगातार चलाते हुए पकाएं। इसमें
इलाइची पाउडर डालें। काजू और बादाम से हलवे को गार्निश करके सर्व करें।# आलू के छिलके के फायदे:- आलू के छिलके में आयरन भी पाया जाता
है। इससे एनीमिया जैसी गंभीर बिमारी होने का खतरा बहुत कम हो जाता है। इसके छिलके
में भरपूर मात्रा में विटामिन बी3 मौजूद होता है।
यह शरीर को ताकत देने का काम
करता है। आलू में भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है। यह ब्लड प्रेशर को रेग्युलेट
करने में सहायक होता है। आलू का छिलका मेटाबॉलिज्म को सही रखने में मदद करता है। छिलके
सहित आलू खाने से नर्व्स को मजबूती मिलती है। ब्रेकफास्ट में आलू के छिलके को
शामिल करने से कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। आलू के छिलके को सुखाकर नमक के साथ
हल्के तेल में तलकर भी खाया जा सकता है।


