- Back to Home »
- Discussion »
- कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को विश्वासघाती बताकर खोला उन पर किए अहसानो का पिटारा.....
Posted by : achhiduniya
11 March 2020
कांग्रेस का दामन छोड़ चुके ज्योतिरादित्य
सिंधिया पर कांग्रेसी हमलावर हो चुके है,कोई
उन्हें गद्दार बता रहा है तो कोई सिंधिया और उनके परिवार को अंग्रेजों का वफादार बता रहा है तो कोई संघ
और भाजपा के सामने झुकने का आरोप लगा रहा है। इन सब के बीच कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य
सिंधिया पर किए गए अहसानो का पिटारा खोला जिसमें मध्य प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक
ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है,जिसमें
ज्योतिरादित्य सिंधिया को विश्वासघाती बताया गया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने
ज्योतिरादित्य सिंधिया को याद दिलाया है कि पार्टी में रहते हुए उन्हें क्या-क्या
मिला। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट किया, सिंधिया जी की 18
साल
की राजनीति में कांग्रेस ने उन्हें 17 साल तक सांसद बनाए रखा, 2 बार केंद्रीय मंत्री बनाया, लोकसभा में पार्टी का
मुख्य सचेतक बनाया, पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया,
यूपी का प्रभारी बनाया, कांग्रेस वर्किंग
कमिटी का मेंबर बनाया,मध्य प्रदेश विधानसभा 2018 चुनाव
अभियान का प्रमुख बनाया,उनके कहने पर 50+ टिकट दिए गए,
9 मंत्री बनाए गए। फिर भी मोदी-शाह की शरण में? MP Congress ✔@INCMP सिंधिया जी की 18 साल की राजनीति में कांग्रेस ने:- 17 साल
सांसद बनाया, 2 बार केंद्रीय मंत्री बनाया,मुख्य सचेतक बनाया,राष्ट्रीय महासचिव बनाया,यूपी का प्रभारी बनाया,कार्यसमिति सदस्य बनाया,चुनाव अभियान प्रमुख बनाया, 50+ टिकट, 9 मंत्री दिये फिर भी मोदी-शाह की
शरण में ?

