- Back to Home »
- Politics »
- बीजेपी के पास राज्यों को उनके हक का GST का मुआवजा देने के लिये पैसा नहीं पर गैर भाजपा सरकारों को गिराने के लिये समय भी है और पैसा भी है...ज्योतिरादित्य सिंधिया के बहाने केंद्र पर भड़के कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह
बीजेपी के पास राज्यों को उनके हक का GST का मुआवजा देने के लिये पैसा नहीं पर गैर भाजपा सरकारों को गिराने के लिये समय भी है और पैसा भी है...ज्योतिरादित्य सिंधिया के बहाने केंद्र पर भड़के कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह
Posted by : achhiduniya
11 March 2020
कांग्रेस के क़दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 10 मार्च को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया तब से कांग्रेस उन पर आक्रमक हो गई है। वहीं कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर निशाना साधा है। दिग्गी ने ट्वीट किया, केंद्र सरकार के पास राज्यों को उनके हक का GST का मुआवजा देने के लिये पैसा नहीं है पर गैर भाजपा सरकारों को गिराने के लिये समय भी है और पैसा भी है। याद रखिए वह रिवॉल्वर भी ग्वालियर के एक परचुरे ने दी थी जिससे गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या की थी। वह परचुरे कौन था इस पर पर कुछ और ज्यादा शोध करने की जरूरत है।
दिग्गी
ने ज्योतिरादित्य की दादी विजया राजे को याद किया। एक कांग्रेस
समर्थक के ट्वीट पर जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा, सिंधिया जी का परिवार 1957 तक
हिंदू महासभा के साथ था। पंडित नेहरू स्वर्गीय राजमाता विजया राजे सिंधिया को
कांग्रेस में लेकर आए। वह 1957 और 1962 में कांग्रेस पार्टी की सांसद बनी और 1967 में कांग्रेस छोड़ दिया। वह एक शानदार व्यक्तित्व थीं और मेरे
मन में उनके लिए अत्यधिक सम्मान है।

