- Back to Home »
- Politics »
- राकांपा-कांग्रेस मुस्लिम आरक्षण पर सरकार छोड़ने की धमकी देकर शिवसेना पर दबाव बनाएं तो वह महाराष्ट्र सरकार को समर्थन देगी.....भाजपा
राकांपा-कांग्रेस मुस्लिम आरक्षण पर सरकार छोड़ने की धमकी देकर शिवसेना पर दबाव बनाएं तो वह महाराष्ट्र सरकार को समर्थन देगी.....भाजपा
Posted by : achhiduniya
04 March 2020
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री और राकांपा नेता
नवाब मलिक ने पिछले सप्ताह विधान परिषद में कहा था कि सरकार कानून बनाकर मुस्लिमों
को पांच फीसदी कोटा उपलब्ध कराएगी। राकांपा और कांग्रेस ने कहा है कि सरकार शिक्षा
में मुसलमानों को पांच प्रतिशत कोटा देगी। मुख्यमंत्री व शिवसेना प्रमुख उद्धव
ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि मुस्लिम कोटे के लिए प्रस्ताव
अभी तक उनके पास नहीं आया है और जब आएगा तो उसकी वैधता का सत्यापन किया जाएगा। भाजपा
के वरिष्ठ नेता सुधीर मुगंतीवार ने मीडिया से कहा कि उनकी पार्टी का मानना है कि
आरक्षण धर्म के आधार पर नहीं दिया जा सकता। राज्य के पूर्व वित्त मंत्री ने कहा,शिवसेना ने जो रूख अपनाया है वह सही है, वे संविधान की बात कर रहे हैं। संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण
नहीं देता है।
![]() |
| {भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर मुगंतीवार } |

