- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- जाने होम्योपैथिक की कौनसी है दवाई..? जिसे आयुष मंत्रालय ने कोरोना वायरस से बचने के लिए लेने की सलाह दी है...
जाने होम्योपैथिक की कौनसी है दवाई..? जिसे आयुष मंत्रालय ने कोरोना वायरस से बचने के लिए लेने की सलाह दी है...
Posted by : achhiduniya
04 March 2020
आयुष मंत्रालय ने 29 जनवरी को एडवायजरी जारी करके कोरोना वायरस से बचने के लिए एक होम्योपैथिक दवा लेने की सलाह दी है। इस दवा का नाम आर्सेनिकम एल्बम 30 है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। आयुष मंत्रालय ने प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) के ट्विटर पेज से ये एडवायजरी जारी की एडवायजरी के मुताबिक, सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन होम्योपैथी (CCRH) ने 28 जनवरी
2020 को अपने वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड की 64वीं बैठक में कोरोनोवायरस संक्रमण से बचाव के तरीकों और साधनों
पर चर्चा की। विशेषज्ञों के इस समूह ने बताया कि होम्योपैथी दवा आर्सेनिकम एल्बम 30 को कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ रोग निरोधी दवा के रूप में
इस्तेमाल किया जा सकता है। इस दवा को 3 दिन तक
खाली पेट लेने पर कारगर माना है। संक्रमण कायम रहने पर
एक माह बाद खुराक को दोबारा
लिया जा सकता है। बताया गया कि
इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी की रोकथाम के लिए भी इस दवा को लिया जा सकता है। आयुष
मंत्रालय के मुताबिक, तुलसी, काली मिर्च और पीपल जैसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां लोगों का बचाव
कर सकती हैं। यूनानी दवाओं में शरबतउन्नाब, तिर्यकअर्बा, तिर्यक नजला, खमीरा मार्वारिद जैसी दवाओं को
लेने की सलाह दी गई है।


