- Back to Home »
- State News »
- सैकड़ों वर्षो से चली आ रही समस्याओ के निदान की ज़िम्मेदारी भगवान ने पीएम मोदी और मेरे कंधों पर दे दी है.... UP - CM योगी आदित्यनाथ
सैकड़ों वर्षो से चली आ रही समस्याओ के निदान की ज़िम्मेदारी भगवान ने पीएम मोदी और मेरे कंधों पर दे दी है.... UP - CM योगी आदित्यनाथ
Posted by : achhiduniya
04 March 2020
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा के बरसाना में रंगोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा,जिस गोमाता की सेवा करके हमारे बांके बिहारी कृष्ण से राधा-कृष्ण बने हैं, उस गो माता को न कटने देंगे और न ही लाठी खाने देंगे। उन्होंने कहा,यह हमारा संकल्प है। हम गोमाता की रक्षा, संरक्षण और संवर्धन करेंगे। योगी ने कहा कि गोवंशीय पशुओं में खुर पका और मुंह पका बीमारी को खत्म करने लिए हर जिले में दवा और वैक्सीन भेजी जा रही है। प्रत्येक गाय-बैल का इयर टैगिंग करने जा रहे हैं, इससे यह पता चल जाएगा कि किस गोवंश को दवा नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है जैसे भगवान ने सैकड़ों सालों के कामों के समाधान की जिम्मेदारी पीएम मोदी और मेरे कंधों पर दे दी है।
तीन
साल पहले अयोध्या में दीपावली के अवसर पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया, जिससे पूरी दुनिया जुड़ी थी। योगी ने अयोध्या मामले में उच्चतम
न्यायालय के निर्णय की तरफ इशारा करते हुए कहा कि भक्ति की ताकत का ही नतीजा है कि
देखते ही देखते 500 वर्षों की समस्या का समाधान एक झटके में हो गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रजक्षेत्र के खारे पानी के लिए एक व्यवस्थित कार्य योजना
बनाकर कार्य कर रहे हैं। आने वाले समय में यहां का पानी मीठा हो जाएगा। जल संचयन
को लेकर अधिक से अधिक तालाबों का पुनरुद्धार करने के साथ ही नये तालाब बनाए जा रहे
हैं।

