- Back to Home »
- State News »
- महाविकास अघाड़ी ने बाईपास सर्जरी की और महाराष्ट्र को बचाया,मध्य प्रदेश “वायरस” पश्चिमी राज्य में प्रवेश नहीं करेगा...शिवसेना नेता संजय राउत ने दिया अपनी सरकार के बचाव में बयान...
महाविकास अघाड़ी ने बाईपास सर्जरी की और महाराष्ट्र को बचाया,मध्य प्रदेश “वायरस” पश्चिमी राज्य में प्रवेश नहीं करेगा...शिवसेना नेता संजय राउत ने दिया अपनी सरकार के बचाव में बयान...
Posted by : achhiduniya
11 March 2020
महाराष्ट्र में शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस के साथ गठबंधन सरकार चला रही है। मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार गिरने के कगार पर है क्योंकि राज्य में कांग्रेस के 21 विधायकों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पार्टी छोड़ने के बाद मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। मध्य प्रदेश में राजनीतिक घटनाक्रम के बीच राउत ने कहा कि महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार के लिए चिंता की कोई बात नहीं है। शिवसेना नेता ने मराठी में ट्वीट किया, मध्य प्रदेश “वायरस” महाराष्ट्र में नहीं घुसेगा। महाराष्ट्र की सत्ता अलग है। 100 दिन पहले एक अभियान विफल हो गया था।
महाविकास अघाड़ी ने बाईपास
सर्जरी की और महाराष्ट्र को बचाया। शिवसेना नेता संजय राउत ने बुधवार को भरोसा
जताया कि उनकी पार्टी के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार सुरक्षित है और ‘मध्य प्रदेश वायरस' पश्चिमी
राज्य में प्रवेश नहीं करेगा। बीते दिनो कांग्रेस को जबरदस्त झटका देते हुए पार्टी के प्रमुख युवा नेता
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था। सिंधिया के
साथ ही उनके समर्थक पार्टी के 21 विधायकों के इस्तीफे से राज्य की कमलनाथ सरकार पर
संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

