- Back to Home »
- State News »
- "चाचा-भतीजा जिंदाबाद" के नारे लगाने पर कार्यकर्ताओ पर भड़के सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने क्यू कहा....? कुछ मर्यादा बनी रहनी चाहिए,सीमा पार नहीं होनी चाहिए...
"चाचा-भतीजा जिंदाबाद" के नारे लगाने पर कार्यकर्ताओ पर भड़के सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने क्यू कहा....? कुछ मर्यादा बनी रहनी चाहिए,सीमा पार नहीं होनी चाहिए...
Posted by : achhiduniya
11 March 2020
साल 2017 विधानसभा चुनाव से पहले मुलायम परिवार
में फूट पड़ गई थी। अखिलेश यादव ने अमर
सिंह को पार्टी से निकाल दिया था। इसके बाद शिवपाल यादव ने भी समाजवादी पार्टी
छोड़ दी थी और अपनी अलग प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। मुलायम सिंह
यादव ने भी अखिलेश पर अपना गुस्सा निकाला था। सैफई में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में पूरा
मुलायम परिवार एकसाथ नजर आया। शिवपाल यादव मंच पर पहुंचे तो अखिलेश यादव ने उनके
पैर छुए।
शिवपाल ने भी बड़े भाई रामगोपाल
यादव के पैर छुए। अखिलेश यादव जैसे ही मंच पर समर्थकों को संबोधित करने के लिए खड़े
हुए, सपा कार्यकर्ताओं ने चाचा-भतीजा जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। इससे अखिलेश यादव थोड़े असहज हो गए
और इशारों में ही कार्यकर्ताओं को शांत रहने के लिए कहा, अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा, सीमा पार नहीं करनी चाहिए। अखिलेश ने कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश में समाजवादियों की सरकार बनानी
है। इसके बाद समर्थकों ने चाचा-भतीजा जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर
अखिलेश ने कहा,कुछ मर्यादा बनी रहनी चाहिए। सीमा पार नहीं होनी चाहिए। जब बात सीमा से पार
करती है तो राजनीति अपना रास्ता देखती है। समाजवादियों ने जो पैमाना तय किया है,उसमें बड़ी-बड़ी सड़कें और बड़े-बड़े अस्पताल हैं। छोटी-मोटी बातों में खुशहाली
नहीं है।

