Posted by : achhiduniya 06 March 2020


अक्सर सेक्स जैसे गंभीर विषय को लेकर हर कोई अपना मुंह फेर लेता है जैसे वह कोई गलत हो यह एक निसर्ग की प्रक्रिया है जिससे प्रजनन तक पहुंचा जाता है। हा अगर इसका गलत तरीके से या दुरुपयोग किया जाए तो विनाश भी संभव है। सेक्स करने के लिए सही उम्र क्या है ? पहला सेक्स किस उम्र करना चाहिए ? क्या 50 की उम्र में सेक्स करना सही है ? इन्हीं सवालों का जवाब तलाशते तलाशते कई लोग राह से भटक जाते है व अपनी सेक्स जिज्ञासा से जुड़े सवालो और सेक्स पावर को बड़ाने के लिए नीम हकीमो के चक्कर के गर्त में गिरते चले जाते है। डॉक्टरों की मानें तो किशोरावस्था यानी की 18 से कम साल की उम्र में सेक्स करना 
सही नहीं है। इस उम्र में आपका शरीर पहले सेक्स के लिए तैयार नहीं रहता है। इस उम्र में सेक्स करने वाले टीनएजर्स में सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन  होने का खतरा बहुत ज्यादा होता है। इस अकेले संक्रमण के चलते ही अनेक प्रकार की बीमारियां जन्म लेती हैं जो हमारे लिए काफी नुकसान दायक हैं। एक रिसर्च रिपोर्ट की मानें तो कक्षा 7 वीं से लेकर 12 वीं तक सेक्स करने वाले किशोर-किशोरियां एसटीआई (Sexually transmitted disease) से ज्यादा प्रभावित हुए हैं। भले भारत में शादी के लिए लड़की की उम्र 18 और लड़के की 21 तय की गई है,लेकिन रिसर्च कि माने तो 23 वर्ष की उम्र में सेक्स करना सही होता हैं। हालांकि इससे पहले सेक्स करने की सही उम्र 24-25 वर्ष बताया गया था लेकिन अब इसे घटाकर 23 वर्ष कर दी गई हैं। सबकुछ जानकारी होने के बाद भी एक 
बार डॉक्टर की सलाह लेना जरुरी होता है। ज्यादातर कपल में इंटिमेसी की कमी देखी जाती है। इस मामले ज्यादातर शिकायतें 30 से 40 साल की उम्र के कपल को होती हैं। उनकी सबसे बड़ी दिक्कत यह होती है कि वे अपनी सेक्स लाइफ को अपने दोस्तों या फिर मैग्जीन में जो वह पढ़ते हैं उन लोगों से कम्पेयर करने लगते हैं। लिहाजा अपने सेक्सलेस रिलेशनशिप की वजह क्या है इसके कारणों को सबसे पहले खोजें। अगर हेल्थ से जुड़े मुद्दे हैं तो उनका मेडिकल हल निकालें और अगर रिलेशनशिप से जुड़ा मुद्दा है तो काउंसलिंग के जरिए। 40 या 50 साल की उम्र आते-आते लोगों के मन में सेक्स को लेकर कई सवाल खड़े होने लगते हैं। ज्यादातर लोग इस उम्र में ठीक तरह से सेक्स नहीं कर पाते हैं। बेडरूम में परफॉर्म न कर पाने की वजह से उन्हें शर्मिंदगी महसूस होने लगती 
है। वे इसे सेक्स से जुड़ी समस्या माने बैठते हैं। जबकि सेक्स न कर पाने की पीछे की वजह कुछ ओर ही होती है। इस उम्र में ज्यादातर लोग डायबीटीज, हाइपरटेंशन और मोटापे का शिकार हो चुके होते हैं और इस पर ध्यान भी नहीं देते हैं। इसी वजह से सेक्स के लिए उनकी बॉडी तैयार नहीं होती है। इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं की आपको सेक्स से जुड़ी कोई बीमारी है। आंकड़ों की मानें तो 40 साल से ऊपर के करीब 50 प्रतिशत पुरुष इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या से पीड़ित रहते हैं। ऐसे में जब वे परफॉर्म नहीं कर पाते तो उसे कमजोरी मान लेते हैं। इतना ही नहीं उनका पार्टनर उनके बारे में क्या सोचेगा इस वजह से भी वह सेक्स करने से कतराने लगते हैं। जबकि हकीकत यह है कि कोई भी व्यक्ति 90 साल की उम्र तक सेक्स कर सकता है। पुरुषों को यह समझना 
होगा कि प्रीमच्योर इजैक्युलेशन कोई बीमारी नहीं, बल्कि आपका व्यवहार एक समस्या है जिसे आसानी से सुलझाया जा सकता है। बहुत से लोग अपनी सेक्स लाइफ और जीवन में सेक्स की कमी को लेकर बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं,लेकिन अपनी असंतुष्टि के लिए उन्हें जो कदम उठाना चाहिए उसके प्रति उदासीन रवैया अपनाकर रखते हैं। डॉक्टर से सलाह लेने की बजाय ये लोग यहां-वहां अपने जवाब तलाश करते हैं। ऐसे में कई बार ऑनलाइन पॉर्न के चक्कर में भी फंस जाते हैं। हकीकत यही है कि ज्यादातर लोग अपनी उम्र को लेकर भी चिंतित रहते हैं। ऐसे में वे सेक्सॉल्जिस्ट्स  के पास जाते हैं जबकि उन्हें किसी तरह की मेडिकल दिक्कत नहीं होती, बल्कि वे गलतफहमी और मिथक का शिकार होते हैं।


Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -