- Back to Home »
- Crime / Sex »
- दिल्ली हिंसा में फंडिंग व शाहीन बाग में CAA के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के आरोप में घिरे पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया {PFI} के चेयरमैन {परवेज} और सचिव {मोहम्मद इलियास} गिरफ्तार...
दिल्ली हिंसा में फंडिंग व शाहीन बाग में CAA के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के आरोप में घिरे पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया {PFI} के चेयरमैन {परवेज} और सचिव {मोहम्मद इलियास} गिरफ्तार...
Posted by : achhiduniya
12 March 2020
![]() |
| { सचिव मोहम्मद इलियास + चेयरमैन परवेज} |
स्पेशल सेल देश मे कई जगह पर हुए भड़काऊ भाषणों को प्रमुखता से जांच रही है। उमर खालिद का अहमद नगर में दिए गए भाषण को लेकर उमर खालिद भी जांच के दायरे में हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किए गए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के संदिग्ध दानिश से पूछताछ में पता चला है कि ये संगठन न केवल विरोधी सीएए विरोध प्रदर्शनों में शामिल था, बल्कि 23 से 25 फरवरी के बीच उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगे भी यह शामिल था। दानिश के बारे में जानकारी मिली है कि वो शाहीन बाग में खाना और
पैसे देता था। दंगों में भी उसने पैसा और लोग मुहैया कराए। हालांकि वह खुद दंगे में शामिल नहीं रहा। पीएफआई के और भी लोग जांच के दायरे में हैं। जांच में ये सामने आ रहा है कि दंगे अचानक नहीं हुए। ट्रंप की विजिट फिक्स थी और उस समय दंगे की शुरुआत हुई। इलियास शिव विहार का रहने वाला है। इस मामले में दिल्ली पुलिस आज शाम साढ़े 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।


