- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- जन्म दिन मुबारक हो दूरदर्शन...श्वेत श्याम {Black& White} से कैसे बना रंगीन {Colour full }जन्म दिन विशेष
जन्म दिन मुबारक हो दूरदर्शन...श्वेत श्याम {Black& White} से कैसे बना रंगीन {Colour full }जन्म दिन विशेष
Posted by : achhiduniya
15 September 2020
15 सितंबर 1959 को सरकारी प्रसारक के तौर पर
दूरदर्शन की स्थापना हुई। छोटे से पर्दे पर चलती बोलती तस्वीरें दिखाने वाला बिजली
से चलने वाला यह डिब्बा लोगों के लिए कौतुहल का विषय था, जिसके घर में टेलीविजन होता था, लोग दूर
दूर से उसे देखने आते थे। छत पर लगा टेलीविजन का एंटीना मानो प्रतिष्ठा का प्रतीक
हुआ करता था और देश की कला और संस्कृति से जुड़े
कार्यक्रम इस सरकारी प्रसारण सेवा
का अभिन्न अंग थे। दूरदर्शन की शुरुआत के समय इसमें कुछ देर के लिए कार्यक्रमों का
प्रसारण किया जाता था। नियमित दैनिक प्रसारण की शुरुआत 1965 में आल इंडिया रेडियो
के एक अंग के रूप में हुई। 1972 में यह सेवा मुम्बई (तत्कालीन बंबई) और अमृतसर तक
विस्तारित की गई, जो आज देश के दूरदराज के गांवों तक उपलब्ध है।
राष्ट्रीय प्रसारण की शुरूआत 1982 में हुई। इसी वर्ष दूरदर्शन का स्वरूप रंगीन हो
गया। इससे पहले यह श्वेत श्याम ही हुआ करता था।