- Back to Home »
- Property / Investment »
- सरकारी प्रोजेक्ट में सीधे टेंडर नहीं डाल पाएंगे चाइनीज कंपनियां उत्तर प्रदेश सरकार तैयार कर रही चक्रव्यू...
सरकारी प्रोजेक्ट में सीधे टेंडर नहीं डाल पाएंगे चाइनीज कंपनियां उत्तर प्रदेश सरकार तैयार कर रही चक्रव्यू...
Posted by : achhiduniya
05 September 2020
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने चीनी कंपनियो खिलाफ
सख्त फैसला लिया है। अब चाइनीज कंपनियां
उत्तर प्रदेश के किसी सरकारी प्रोजेक्ट में सीधे टेंडर नहीं डाल पाएंगी। योगी
सरकार ने इस संबंध में सभी सरकारी विभागों को आदेश जारी कर दिया है। योगी सरकार ने
अपने आदेश में चीन के अलावा भारत के साथ सीमा साझा करने वाले कुछ अन्य देशों की
कंपनियों को भी टेंडर प्रक्रिया में शामिल होने से प्रतिबंधित किया है,लेकिन असली निशाना चीन ही है। यूपी के जॉइंट सेक्रेटरी (वित्त)
संजय कुमार मिश्र ने बताया कि राज्य के सभी विभागों के प्रमुख को 26 अगस्त को आदेश जारी किया गया था। पब्लिक सेक्टर, स्थानीय बॉडी, राज्य नियंत्रित एजेंसियों से
इस आदेश के अनुपालन का निर्देश जारी किया गया है। अब योगी सरकार एक प्राधिकरण का
गठन करेगी,
जिसमें संबंधित देशों की कंपनियों को रजिस्ट्रेशन
कराना होगा। यहां रजिस्ट्रेशन से पहले इन कंपनियों को रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय से जरूरी अनुमति लेनी होगी।
इसके बाद ही रजिस्ट्रेशन होगा। राज्य की ओर से हर तीन महीने के अंतराल पर कंपनी के
संबंध में एक रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी।