- Back to Home »
- Discussion »
- लॉकडाउन फैसले के बाद मौतों के आकड़ों व ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजरी पर मची मानसून सत्र के सदन में घमासान...
लॉकडाउन फैसले के बाद मौतों के आकड़ों व ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजरी पर मची मानसून सत्र के सदन में घमासान...
Posted by : achhiduniya
16 September 2020
देश में कोरोना की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर चर्चा के दौरान कांग्रेस ने कोरोना और लॉकडाउन को लेकर सरकार से सवाल किए हैं। कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने कहा, कोरोना काल में सरकार ने लॉकडाउन लगाया तो इसके क्या फायदे हुए, इसे भी सरकार को बताना चाहिए। आनंद शर्मा ने कहा, कल, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था, लॉकडाउन के फैसले ने लगभग 14 से 29 लाख कोरोना के मामलों और 37,000 से 78,000 तक मौतों को रोका। मेरा कहना है, सदन को सूचित किया जाना चाहिए कि, वह वैज्ञानिक आधार
क्या है जिसके आधार पर हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं। आनंद शर्मा ने कहा, अचानक 4 घंटे के नोटिस पर जो लॉकडाउन लगाया गया उससे लोगों को तकलीफ हुई। भारत की जो तस्वीर दुनिया में गई उससे हम इनकार नहीं कर सकते हैं। सरकार कह रही है, कितने प्रवासी मजदूर की मौत हुई, इसका हमारे पास कोई डेटा नहीं है ये बड़े दुर्भाग्य की बात है। मैं चाहता हूं कि आगे के लिए प्रवासी मजदूरों का विवरण रखने के लिए एक नेशनल डेटा बेस बनाया जाए। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा में ऑक्सीजन